{"_id":"69b03db9eb2dfb13ed057fae","slug":"one-person-died-and-12-people-injured-in-road-accident-at-fatehabad-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में बड़ा सड़क हादसा: ट्राले ने पिकअप को मारी टक्कर, एक शख्स की मौत; 12 लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में बड़ा सड़क हादसा: ट्राले ने पिकअप को मारी टक्कर, एक शख्स की मौत; 12 लोग घायल
Tue, 10 Mar 2026 09:20 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, रतिया (फतेहाबाद)
संवाद न्यूज एजेंसी, रतिया (फतेहाबाद)
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Tue, 10 Mar 2026 09:20 PM IST
सार
मंगलवार शाम को गलत साइड से आ रहे एक ट्राले ने पिकअप को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक शख्स की मौत हो गई और 12 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
अस्पताल में चल रहा घायलों का इलाज
- फोटो : संवाद
विस्तार
फतेहाबाद जिले के रतिया क्षेत्र के गांव हमजापुर के पास मंगलवार रात करीब 8 बजे एक भीषण सड़क हादसा पेश आया। यहां एक पिकअप गाड़ी और ट्राले के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 15 वर्षीय किशोर सतीश निवासी आयलकी की मौत हो गई। वहीं, एक ही परिवार के 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
मंगलवार शाम को हुआ हादसा
घायल रमनजीत ने बताया कि परिवार के सभी सदस्य मंगलवार सुबह गांव कालवन में एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। शाम को जब वे वापस अपने गांव आयलकी लौट रहे थे तभी हमजापुर के पास गलत साइड से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्राले ने उनकी पिकअप गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद गाड़ी में फंसे घायलों को बाहर निकाला।
विज्ञापन
ट्राला चालक फरार
ग्रामीणों ने तुरंत डायल 112 पर पुलिस को हादसे की सूचना दी। सूचना मिलते ही डायल 112 की गाड़ी और एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। सभी घायलों को तुरंत नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। इस हादसे में महिलाओं और छोटे बच्चों को भी गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और टक्कर मारने वाले ट्राले की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन