फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   old woman was tormented on highway

आधे घंटे तक हाईवे पर तड़पती रही वृद्ध महिला

Thu, 11 Dec 2014 12:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद Updated Thu, 11 Dec 2014 12:47 AM IST
विज्ञापन

नेशनल हाईवे स्थित बीघड़ चौक पर बुधवार दोपहर मोटरसाइकिल ने वृद्ध महिला को टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद चालक बाइक छोड़कर फरार हो गया।

विज्ञापन


घायल महिला दर्द से कराह रही थी और सेवा सुरक्षा सहयोग का नारा देने वाली पुलिस पीसीआर के कर्मचारी तमाशगीन बने हुए थे।

परिजन पुलिस कर्मचारियों के हाथ जोड़ते रहे कि महिला को अस्पताल ले चलो लेकिन उनका दिल नहीं पसीजा, आधे घंटे तक एंबुलेंस नहीं पहुंची तो परिजन महिला को थ्री व्हीलर में डाल कर ले गए।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर 2 बजे मातूराम कॉलोनी निवासी गुड्डी देवी पत्नी सुखदेव अपनी बेटी सुमन के साथ बीघड़ चौक से हाईवे पार कर रही थी।

इस दौरान सिरसा रोड की ओर से आ रही बाइक ने उसे टक्कर मार दी। जिससे गुड्डी देवी घायल हो गई। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, पुलिस मौके पर पहुंच गई लेकिन पीसीआर कर्मियों ने महिला को ले जाने से मना कर दिया और एंबुलेंस का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आधे घंटे तक एंबुलेंस नहीं पहुंची इस दौरान परिजन पुलिसकर्मियों से लगातार गुहार करते रहे कि महिला को अस्पताल पहुंचा दें, लेकिन वह नहीं पसीजे।

आधे घंटे के इंतजार के बाद परिजन महिला को थ्री व्हीलर में डालकर अस्पताल ले गए। जहां पर चिकित्सकों ने महिला को प्राथमिक उपचार देने के बाद अग्रोहा रेफर कर दिया।

इस दौरान मौके पर मौजूद लोग पुलिस कर्मचारियों से भिड़ गए, जिसपर पुलिस कर्मचारी वहां से चले गए।

यह काम एंबुलेंस का है हमारा नहीं
दुर्घटना के बाद गुड्डी देवी दर्द से कराह रही थी और बेटी सुमन पुलिस कर्मचारियों के हाथ जोड़ रही थी कि मेरी मां को अस्पताल ले चलो लेकिन पुलिस कर्मचारियों ने एक नहीं सुनी और मौके पर मौजूद लोग जब भड़क गए तो पुलिस कर्मचारी यह कहते हुए निकल गए कि यह काम एंबुलेंस का है हमारा नहीं है। हम उठाएंगे तो महिला को और अधिक दर्द होगा।

35 मिनट बाद एंबुलेंस पहुंची वह भी कंडम
घटना के तुरंत बाद वहां के मेडीकल स्टोर संचालकों ने एबुलेंस के लिए कंट्रोल रूम में फोन कर दिया। लेकिन एंबुलेंस को सामान्य अस्पताल से घटनास्थल पर तक की 700 मीटर की दूरी तय करने में 35 मिनट लग गए, जो एंबुलेंस पहुंची वह कंडम थी और तब तक परिजन घायल महिला को थ्री व्हीलर में ले गए थे।

इस एंबुलेंस की हालत इतनी खस्ता थी कि इसमें न तो हूटर था और न ही इसमें ईएमटी था। अस्पताल प्रशासन ने इस एंबुलेंस को डिलवरी के बाद महिलाआें को ले जाने के लिए रखा हुआ है और इससे ही आपातकालीन सेवाएं ली जा रही हैं।  


क्या कहते हैं अधिकारी
सीएमओ सूरजभान कंबोज ने बताया कि दूसरी एंबुलेंस अन्य केसों को लेकर गई हुई थी इसलिए इस एंबुलेंस को भेजा गया था। अस्पताल में एंबुलेंस की कमी है और सरकार से नई एंबुलेंस की डिमांड की गई है।

क्या कहते हैं थाना प्रभारी
शहर थाना प्रभारी जुगल किशोर ने बताया कि सूचना मिलते ही पीसीआर पहुंच गई थी लेकिन पुलिस कर्मचारी एंबुलेंस का इंतजार कर रहे थे बाद में परिजनों ने ही कह दिया था कि हम ले जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed