फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Of hospital doctors got drunk Tohana

नशे में धुत मिला टोहाना अस्तपाल का डॉक्टर

Tue, 05 Aug 2014 11:53 PM IST
fatehabad
fatehabad Updated Tue, 05 Aug 2014 11:53 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
 सोमवार रात को गांव चंदड़ के पास हुए सड़क हादसे में घायल लोग अस्पताल में पहुंचे तो वहां मौके पर मौजूद डॉ. शीनू गुप्ता शराब के नशे में धुत था तथा और  शराब पी रहा था।
 जिसकी सूचना मिलते ही अस्पताल के एसएमओ सतीश गर्ग मौके पर पंहुचे और डॉक्टर को शराब पीने पर वार्निंग दी।
 प्राप्त जानकारी के अनुसार टोहाना निवासी जग्गी सोमवार रात को अपनी पत्नी प्रीति और दो बच्चों अनमोल व मीरा के  साथ मोटरसाइकिल पर टोहाना से भूना जा रहा था।
विज्ञापन

 सामने से शराब के नशे में मोटरसाइकिल से आ रहे गांव चंदड़ निवासी ईश्वर की गाड़ी उससे टकरा गई। घायलों को टोहाना के सामान्य अस्पताल में लाया गया। जहां से ईश्वर की हालात को गंभीर देखते हुए उसे अग्रोहा रेफर कर दिया गया। बाकी तीनों का इलाज टोहाना के सामान्य अस्पताल मे चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 इसी दौरान अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर शीनू गुप्ता शराब के नशे में था और वह इमरजेंसी में शराब पी रहा था।  इसकी जानकारी जब एसएमओ सतीश गर्ग को मिली तो वह मौके पर पहुंचे और डॉ. शीनू गुप्ता को चेतावनी दी तब जाकर घायलों का उपचार शुरू हुआ। एसएमओ सतीश गर्ग ने डॉ. शीनू गुप्ता निवासी जींद को लिखित में चेतावनी दी है। जिसमें लिखा है कि यह आखिरी मौका है। आगे से शराब पीता पाया गया तो मेडिकल करवाकर नोर्म्स के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।


क्या कहते हैं एसएमओ
ड्यूटी के समय डॉक्टर शीनू ने शराब का सेवन किया हुआ था। मगर उसे चेतावनी दे दी गई है। यदि भविष्य में दोबारा ऐसा पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed