{"_id":"6aea18c77499e3eb050cb940","slug":"nursing-officer-stumbles-over-questions-regarding-cpr-during-nqas-inspection-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-164119-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: एनक्वास निरीक्षण में सीपीआर के सवाल पर उलझी नर्सिंग ऑफिसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: एनक्वास निरीक्षण में सीपीआर के सवाल पर उलझी नर्सिंग ऑफिसर
Tue, 03 Nov 2026 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Tue, 03 Nov 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में निरीक्षण करते हुए टीम सदस्य संवाद
फतेहाबाद। नागरिक अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं और व्यवस्थाओं की गुणवत्ता परखने के लिए मंगलवार को जींद से आई एनक्वास टीम ने निरीक्षण किया। इस दौरान सीपीआर (कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन) से जुड़े सवालों पर एक नर्सिंग ऑफिसर उलझ गई। टीम ने उससे सीपीआर की प्रक्रिया और संबंधित जानकारी पूछी।
टीम में डॉ. नवनीत, प्रतिमा और गौरव पूनियां शामिल रहे। टीम ने अस्पताल के आपातकालीन वार्ड, एक्सरे कक्ष, पुरुष और महिला वार्ड तथा ब्लड बैंक का निरीक्षण किया। इस दौरान मरीजों को मिल रही सुविधाओं, विभागों की कार्यप्रणाली, साफ-सफाई और जरूरी रिकॉर्ड की जांच की गई।
स्वास्थ्य कर्मियों से विभिन्न प्रक्रियाओं के बारे में भी सवाल किए गए। इसका उद्देश्य कर्मचारियों की जानकारी और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता का आकलन करना रहा। उल्लेखनीय है कि नागरिक अस्पताल एनक्वास के निर्धारित मानकों पर खुद को 79 अंक दे चुका है। अब बाहरी टीम के निरीक्षण से अस्पताल की व्यवस्थाओं और दावों की वास्तविक स्थिति का आकलन होगा।
विज्ञापन
अस्पताल में करीब 12 करोड़ रुपये की लागत से मरम्मत और सुधार कार्य भी करवाए जा रहे हैं। ऐसे में यह निरीक्षण स्वास्थ्य सेवाओं और बुनियादी सुविधाओं की गुणवत्ता के लिहाज से महत्वपूर्ण है।
-
नागरिक अस्पताल का टीम ने निरीक्षण किया है। टीम ने संतुष्टि जाहिर की है। उम्मीद है एनक्वास के मानकों पर अस्पताल खरा उतरेगा।
- डॉ.सुभाष, एसएमओ, नागरिक अस्पताल