फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Now the same agency will handle repair and equipment work

Fatehabad News: अब एक ही एजेंसी संभालेगी मरम्मत और उपकरण का काम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Jan 2023 10:36 PM IST
विज्ञापन
Now the same agency will handle repair and equipment work
फतेहाबाद के हंस कॉलोनी में खराब स्ट्रीट लाइटें। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। नगर परिषद का शहर व वार्डों में लगाई गई स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत का टेंडर 15 जनवरी से खत्म होने जा रहा है। नगर परिषद अब नए टेंडर को लेकर शर्तों में फेरबदल करने जा रहा है। नगर परिषद स्ट्रीट लाइट मरम्मत और उपकरण का ठेका अब एक ही एजेंसी को देगी। यानी मरम्मत करने वाली एजेंसी को ही खराब हुई स्ट्रीट लाइट का सामान भी खुद लगाना होगा। पहले नगर परिषद खुद ही सामान खरीदता था और मरम्मत करने वाली एजेंसी को उपलब्ध करवाया जाता था, इसके बाद लाइटें ठीक होती थी।
विज्ञापन

लेकिन अब मरम्मत करने वाली एजेंसी को ही खुद उपकरण खरीदकर लगाना होगा। नगर परिषद को लाइट ठीक करके देने की जिम्मेदारी होगी। फिलहाल नगर परिषद 6 माह के लिए ये टेंडर लगाएगा। अगर ये प्रोजेक्ट सही सिरे चढ़ता है तो इन्हीं शर्तों पर दोबारा टेंडर लगाया जाएगा। बता दें कि शहर में करीब नगर परिषद ने साढ़े चार हजार स्ट्रीट लाइटें लगा रखी है। अभी हाल ही में 27 वार्डों में करीब एक हजार लाइटें लगी है। इससे पहले साढ़े तीन हजार स्ट्रीट लाइटें लगी हुई हैं। इनकी मरम्मत को लेकर नगर परिषद हर साल निजी एजेंसी को ठेका देता था। एजेंसी के ही कर्मचारी इन लाइटों को ठीक करते हैं।
विज्ञापन

ग्रीन हॉट स्पॉट का प्रोजेक्ट चढ़ सकता है सिरे
प्रशासन शहर में दो ग्रीन हॉटस्पॉट बनाने जा रहा है। ग्रीन हॉट स्पॉट शिवालय मार्केट के सामने बने पार्क और रतिया चुंगी मोड पर बने पार्क में बनाया जाना है। ये प्रोजेक्ट करीब छह माह पुराना है लेकिन अब सिरे चढ़ने की उम्मीद है। ग्रीन हॉटस्पॉट को लेकर नगर परिषद तीन बार टेंडर लगा चुका है। दो बार पहले कोई एजेंसी नहीं आई है। अब तीसरी बार लगाए गए टेंडर में एक एजेंसी आई है। टेंडर खोलने को लेकर नप अधिकारी प्रस्ताव उपायुक्त के पास भेजेंगे। अगर अनुमति मिलती है तो टेंडर खोलकर एजेंसी को काम दे दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
स्ट्रीट लाइट मरम्मत और उपकरण का ठेका एक ही एजेंसी के पास होगा। स्ट्रीट लाइट खराब होने पर एजेंसी को ही उपकरण बदलकर ठीक करना होगा। ऐसे में समय पर स्ट्रीट लाइटें ठीक होंगी। नियम अनुसार ही टेंडर जारी किया जाएगा। ऐसे में बजट भी कम होगा।
-अमित कौशिक, कार्यकारी अभियंता, नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed