{"_id":"6621561a68cd9defac0bf74b","slug":"now-students-admission-will-not-be-stopped-due-to-lack-of-aadhar-card-or-ppp-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-115736-2024-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: अब आधार कार्ड या पीपीपी न होने पर नहीं रुकेगा विद्यार्थी का दाखिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: अब आधार कार्ड या पीपीपी न होने पर नहीं रुकेगा विद्यार्थी का दाखिला
Thu, 18 Apr 2024 10:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Thu, 18 Apr 2024 10:49 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। स्कूलों में अब विद्यार्थी के पास आधार कार्ड या परिवार पहचान पत्र नहीं है तो उसका दाखिला नहीं रुकेगा। स्कूलों को दाखिला देना होगा और विद्यार्थी को सरकारी स्कूल में दिए जाने वाले लाभ भी देने होंगे। यहां तक अगर जन्म प्रमाण पत्र भी नहीं है तो भी दाखिला होगा। इसको लेकर शिक्षा विभाग निदेशालय ने वीरवार को निर्देश जारी किए है। जिले में अभी तक 86 हजार 847 विद्यार्थियों का ही दाखिला हुआ है। जबकि शिक्षा विभाग निदेशालय ने जिले को 1 लाख 21 हजार विद्यार्थियों के दाखिले का लक्ष्य दिया हुआ है। ऐसे में पिछले साल के मुकाबले भी दाखिले का आंकड़ा पहुंचना चुनौती बना हुआ है। इसी के चलते विभाग दाखिलों पर जोर दे रहा है ताकि कोई विद्यार्थी बिना दाखिले के न छूटे।
जिले के सरकारी स्कूलों में अभी पुराने दाखिले भी अधूरे :
कक्षा पिछली कक्षा में विद्यार्थी प्रमोट हुए विद्यार्थी अंतर
पहली 3816 3978 162
दूसरी 6611 6570 41
तीसरी 9133 8916 217
चौथी 9220 9118 102
पांचवीं 9453 8784 669
छठी 9797 9639 158
सातवीं 10533 10361 172
आठवीं 10289 10041 248
अगर जन्म प्रमाण पत्र नहीं है तो पिता को देना होगा शपथ पत्र
शिक्षा विभाग निदेशालय ने वीरवार को जारी किए निर्देशों में कहा है कि संज्ञान में आया है कि कुछ बच्चों विशेषकर प्रवासी मजदूरों के बच्चे जिनके मां-बाप कंस्ट्रक्शन साइट पर कार्यरत हैं। बच्चों के पास पीपीपी और आधार के अभाव में दाखिले से वंचित किया जा रहा है। अगर दोनों ंदस्तावेज नहीं है तो विद्यालय के दाखिला खारिज रजिस्टर में नामांकन करके लाभ भी देने होंगे। इसके अलावा अगर आवेदक विद्यार्थी के पास जन्म प्रमाण पत्र नहीं है तो आंगनवाड़ी अभिलेख, अस्पताल नर्स या दाई के रजिस्टर का अभिलेख करना होगा। अगर ये भी उपलब्ध नहीं है तो माता-पिता के द्वारा शपथ पत्र देना होगा।
शिक्षा विभाग का प्रवेश उत्सव चल रहा है। विभाग द्वारा विद्यार्थियों के दाखिले किए जा रहे हैं। उम्मीद है लक्ष्य को जरूर पूरा किया जाएगा। लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है कि सरकारी स्कूलों में दाखिला करवाएं।
विज्ञापन
- वेद सिंह दहिया, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी