फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Now only the wrong number of the old ID can be corrected

अब सिर्फ पुरानी आईडी के गलत नंबर को करवाया जा सकेगा ठीक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Nov 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Now only the wrong number of the old ID can be corrected
फतेहाबाद में नगर परिषद कार्यालय। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। प्रॉपर्टी आईडी के फाइनल डाटा को याशी कंपनी ने नगर निकाय को दे दिया है। नगर निकाय ने फाइनल डाटा पोर्टल पर अपलोड कर दिया है। अब प्रॉपर्टी आईडी में गलतियों को ठीक नहीं करवा सकेंगे। सिर्फ पुरानी प्रॉपर्टी आईडी नंबर को ही ठीक करवाया जा सकेगा। याशी कंपनी ने नए सर्वे के बाद प्रॉपर्टी आईडी का नया नंबर जारी किया है। इसके अलावा पुराना नंबर भी साथ रहेगा, अगर पुराने नंबर में गलती है तो नगर परिषद में आवेदन करके ठीक करवाया जा सकता है। इसके अलावा अन्य आपत्तियां ठीक नहीं होगी।
विज्ञापन

याशी कंपनी ने सर्वे के बाद प्री असेसमेंट नोटिस जारी करके आपत्तियां मांगी थी। इस दौरान करीब 2310 लोगों ने आपत्तियां दर्ज करवाई थी। इसमें मुख्य तौर पर एरिया कम-ज्यादा, प्रॉपर्टी आईडी में नाम गलत, रिहायशी क्षेत्र को कॉमर्शियल की आपत्तियां मिली थी। याशी कंपनी ने करीब पांच माह तक आपत्तियां ठीक करने के बाद फाइनल डाटा नगर निकाय को दिया है। नगर निकाय ने मिलान के बाद अपलोड किया है।
विज्ञापन

कुल प्रॉपर्टी : 27 हजार
खाली प्लॉट : 6500
बनी हुई प्रॉपर्टी : 20500
वार्ड : 27
नई कॉलोनियों को नहीं मिले प्री असेसमेंट नोटिस
नगर परिषद में शामिल हुई हंस कॉलोनी, स्वामी नगर, हरनाम सिंह कॉलोनी, आजाद नगर, कालीदास कॉलोनी आदि का सर्वे भी याशी कंपनी ने किया है। कंपनी का सर्वे पूरा हो चुका है लेकिन अभी तक इन कॉलोनियों के प्रॉपर्टी मालिकों को प्री असेसमेंट नोटिस जारी नहीं हुए हैं। नोटिस मिलने के बाद ही आपत्तियां दर्ज करवाई जा सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
प्रॉपर्टी आईडी का डाटा नगर निकाय ने पोर्टल पर अपलोड कर दिया है। प्रॉपर्टी आईडी के पुराने नंबर में अगर गलती है तो उसे ठीक करवाया जा सकता है। प्री असेसमेंट नोटिस के बाद जो आपत्तियां आई थीं उन्हें ठीक कर दिया गया था।
- कौशल सरदाना, सुपरवाइजर, याशी कंपनी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed