फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Now officials will inspect health centers two days a month

Fatehabad News: अब अधिकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर माह में दो दिन करेंगे निरीक्षण

Wed, 15 Apr 2026 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Wed, 15 Apr 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Now officials will inspect health centers two days a month
फतेहाबाद। स्वास्थ्य केंद्रों पर बिना सूचना डॉक्टरों व कर्मचारियों के अनुपस्थित मिलने और व्यवस्था में डीसी को खामियां मिलने के बाद सिविल सर्जन ने आठ अधिकारियों को सीएचसी और अर्बन हेल्थ सेंटर अलॉट कर दिए हैं।
विज्ञापन

अब इन अधिकारियों को हर माह कम से कम दो बार संबंधित सीएचसी के अधीन आने वाले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर जाकर निरीक्षण करना होगा। निरीक्षण के दौरान खामियां मिलने और गैर हाजिर मिलने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों की रिपोर्ट उपायुक्त को देनी होगी।
विज्ञापन

ये ही नहीं स्वास्थ्य केंद्रों पर मिली खामियों को दूर करने के किए गए प्रयासों की रिपोर्ट भी देनी होगी। पिछले दिनों उपायुक्त डॉ.विवेक भारती ने रतिया और टोहाना खंड के अस्पतालों का निरीक्षण किया था। इस दौरान कई जगहों पर खामियां मिली थी और कर्मचारी भी गैर हाजिर मिले थे। इस दौरान डीसी ने सीएमओ को मौखिक आदेश दिए थे कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी माह में दो दिन कम से कम जरूर निरीक्षण करें और उसकी रिपोर्ट दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed