फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Now Guruji will use tablet, 623 government schools of the district will get

अब गुरुजी चलाएंगे टैबलेट, जिले के 623 सरकारी स्कूलों को मिले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
Now Guruji will use tablet, 623 government schools of the district will get
स्कूलों को भेजे जाने वाले टेबलेट की जांच करते एपीसी। - फोटो : Fatehabad
सरकारी स्कूलों के मुखिया अब हाईटेक होने जा रहे है। स्कूल इंचार्ज अब टैबलेट पर अपने काम निपटाएंगे। हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद ने जिले के 623 स्कूलों को टैबलेट अलॉट कर दिए हैं। डीपीसी कार्यालय में टैबलेट की सप्लाई आने के बाद खंड कार्यालयों को जारी कर दिए गए हैं। खंड कार्यालयों से अब टैबलेट जिले के प्राइमरी, मिडल, हाई और सीनियर सेकेंडरी स्कूलों को जारी होंगे। प्रत्येक स्कूल को एक-एक टैबलेट मिलेगा। शिक्षा विभाग की विद्यार्थियों को भी टैबलेट देने की योजना है।
विज्ञापन

इन स्कूलों को मिलेंगे टैबलेट
खंड टैबलेट
भट्टू 68
भूना 85
फतेहाबाद 165
जाखल 52
रतिया 144
टोहाना 109
स्कूल इंचार्ज को टैबलेट पर करना होगा काम
सरकारी स्कूल मुखियाओं को शिक्षा विभाग से संबंधित सभी काम टैबलेट पर निपटाने होंगे। एमआईएस, यूडाइस का डाटा इसमें रखना होगा। इसके अलावा अवसर एप और दीक्षा एप से संबंधित काम भी इस पर निपटाने होंगे
विज्ञापन

कोट
जिले को 623 टेबलेट मिले है। स्कूलों को टैबलेट भेजने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। खंड स्तर पर टैबलेट भेज दिए गए हैं। स्कूल मुखियाओं को शिक्षा विभाग से संबंधित काम निपटाने में आसानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- महाबीर सिंह, सहायक परियोजना अधिकारी शिक्षा विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed