फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Now garbage will be raised from homes in 6 new colonies included in NAP, will be cleaned

नप में शामिल 6 नई कॉलोनियों में अब घरों से उठेगा कचरा, होगी सफाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 May 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Now garbage will be raised from homes in 6 new colonies included in NAP, will be cleaned
नगर परिषद में खड़ी कचरा उठाने की गाड़ियां। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। नगर परिषद की सीमा बढ़ने के बाद उसमें शामिल हुई 6 नई कॉलोनियों में भी अब घर-घर से कचरा उठाया जाएगा और गलियों की सफाई होगी। नगर परिषद ने इसको लेकर सफाई दरोगा को कॉलोनी अलॉट कर दी है। ये सफाई दरोगा कर्मचारियों से कॉलोनी में सफाई करवाएंगे और घरों से कचरा भी उठवाएंगे। हालांकि इन कॉलोनियों के लिए अभी फिलहाल अतिरिक्त कर्मचारी और टाटा ऐस गाड़ी नई लगाई गई हैं। पहले से मौजूद मैनपॉवर से ही काम लिया जाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि नगर परिषद की सीमा पांच माह पहले बढ़ी थी। सीमा बढ़ने के बाद इसमें हंस कॉलोनी, हरनाम सिंह कॉलोनी, कालीदास कॉलोनी, आजाद नगर, कीर्ति नगर, स्वामी नगर शामिल हुए हैं। इन कॉलोनियों की आबादी करीब 10 हजार है। सीमा बढ़ने के बाद हालांकि अभी तक नगर परिषद ने कोई व्यवस्था नहीं की थी। वीरवार को मौजूदा मैनपॉवर को ही इन कॉलोनियों का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है।
विज्ञापन

नई कॉलोनियों में ये लगाए गए सफाई दरोगा
कॉलोनी सफाई दरोगा
हरनाम सिंह कॉलोनी ईश्वर दत्त शर्मा
कालीदास कॉलोनी ईश्वर दत्त शर्मा
हंस कॉलोनी हीरालाल
आजाद नगर पवन कुमार
कीर्ति नगर पवन कुमार
स्वामी नगर रमेश कुमार
नई कॉलोनियों से कचरा उठाने के लिए नप खरीदेगी 6 टाटा ऐस गाड़ियां
नगर परिषद के पास फिलहाल 13 टाटा ऐस गाड़ियां हैं जो कि 25 वार्ड में डोर टू डोर कचरा उठा रही हैं। नई कॉलोनियों के लिए नगर परिषद ने प्रस्ताव बनाया है। इस प्रस्ताव के मुताबिक 6 टाटा ऐस गाड़ियां खरीदी जाएंगी। इसके अलावा 25 सफाई कर्मचारियों और ट्रैक्टर-ट्रॉली के लिए टेंडर लगानी की योजना है। इसको लेकर फिलहाल निदेशालय में प्रस्ताव भेजा जाएगा। यहां से मंजूरी मिलने के बाद टेंडर लगाया जाएगा और नई टाटा ऐस गाड़ियां खरीदी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

150 कर्मचारियों पर 90 हजार आबादी का जिम्मा, 30 अफसरों की कोठियों पर
नई कॉलोनियों में सफाई का अतिरिक्त कार्यभार देने को लेकर सफाई कर्मचारियों ने ऐतराज उठाया है। नगर परिषद के पास करीब 150 कर्मचारी हैं। इसमें 30 कर्मचारी अफसरों की कोठियों पर काम कर रह है। 25 से 30 कर्मचारी छुट्टी पर चले जाते हैं। मात्र 90 कर्मचारियों के जिम्मे शहर की सफाई का जिम्मा है।

शहर की नई कॉलोनियों में सफाई व्यवस्था बनाए रखने के लिए सफाई दरोगा की ड्यूटी लगाई गई है। ये दरोगा अपने क्षेत्र में सफाई करवाएंगे। इसके अलावा घरों से कचरा उठवाने की भी व्यवस्था करेंगे। नई कॉलोनियों के लिए प्रस्ताव तैयार किया गया है, जिसे उच्च अधिकारियों के पास भेजा जाएगा।
-मुकेश शर्मा, मुख्य सफाई निरीक्षक, नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed