फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Now camp will be held from 3 pm to 8 pm instead of morning

अब सुबह की बजाय अपराह्न 3 बजे से शाम 8 बजे तक लगेगा कैंप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
Now camp will be held from 3 pm to 8 pm instead of morning
टीका लगवाता युवक। - फोटो : Fatehabad
शहर के पपीहा पार्क के पास 12 सितंबर को शुरू हुए टीकाकरण कैंप को स्वास्थ्य विभाग ने आगे भी जारी रखने का निर्णय लिया है। हालांकि टीकाकरण के समय में बदलाव किया गया है। दरअसल, यहां पर सुबह के समय कम लोग आ रहे थे और शाम के समय भीड़ हो जाती थी। इसलिए विभाग ने निर्णय लिया है कि अब कैंप दोपहर 3 बजे से शाम 8 बजे तक लगाया जाएगा। पहले यह समय सुबह 9 से शाम 8 बजे तक का था।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने आमजन की सुविधा को देखते हुए 12 सितंबर से 25 सितंबर तक जन सहूलियत टीकाकरण कैंप लगाने का निर्णय लिया था। इसके चलते फतेहाबाद में पपीहा पार्क व टोहाना में रामनगर में कैंप शुरू किए गए। दोनों जगहों पर कर्मचारी दो शिफ्टों में काम कर रहे थे। प्रत्येक शिफ्ट में दो कर्मचारी लगाए गए थे, जिनमें एक नर्स व एक डाटा एंट्री ऑपरेटर लगाया गया था। अब एक ही शिफ्ट में चार कर्मचारी लगा दिए गए हैं। एक शिफ्ट खत्म कर दी गई है। स्वास्थ्य विभाग ने पाया है कि सुबह से दोपहर तक लोगों के पास समय नहीं होता। इसलिए ज्यादातर लोग शाम को पपीहा पार्क में आते हैं। ऐसे में टीका लगवाने वाले लोग भी शामिल को ही आते हैं। यह कैंप फिलहाल पंद्रह दिन और जारी रहेगा।
विज्ञापन

6.87 लाख डोज लगी
जिले में अब तक तक 6.87 लाख डोज लग चुकी हैं। इनमें 5.24 लाख को पहली डोज व 1.63 लाख दूसरी डोज लग चुकी हैं। जिले में 18 से 44 आयु वर्ग के 3.21 लाख लोगों को पहली डोज लग चुकी हैं। अभियान के शुरुआती दिनों में 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के लोग वैक्सीन नहीं लगवाना चाह रहे थे। कुछ अफवाहें चल रही थीं। मगर अब गलत धारणाएं टूट चुकी हैं और लोग खुद वैक्सीनेशन के लिए आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिर कोरोना मुक्त हुआ जिला
फिलहाल जिले में कोरोना केस एक भी नहीं है। करीब एक सप्ताह पहले जिला कोरोना मुक्त हो गया था। इसके बाद से कोई नया केस नहीं मिला। हालांकि कोरोना जांच के लिए सैंपलिंग अभियान निरंतर जारी है। रोजाना 600 से 700 लोगों के सैंपल लिए जा रहे हैं।

कोट
जिले में कोरोना बचाव के लिए टीकाकरण अभियान तेजी से चल रहा है। राहत की बात ये है कि फिलहाल जिला पूरी तरह कोरोना से मुक्त है। हमारा प्रयास है कि जिले के हर पात्र नागरिक को दोनों डोज लगनी चाहिए। आमजन का खूब सहयोग मिल रहा है।
-डॉ. शरद तुली, उप सिविल सर्जन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed