{"_id":"636e88cb70faac6ca162a9c3","slug":"notice-to-27-including-13-number-holders-for-laxity-in-stubble-management-fatehabad-news-hsr64688388","type":"story","status":"publish","title_hn":"पराली प्रबंधन में ढिलाई बरतने पर 13 नंबरदारों सहित 27 को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पराली प्रबंधन में ढिलाई बरतने पर 13 नंबरदारों सहित 27 को नोटिस
विज्ञापन
गांव कुलां के पास पराली में लगी आग व उठता धुआं।
- फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। फसल अवशेष प्रबंधन के लिए ग्राम स्तर की इंर्फोसमेंट एंड मॉनिटरिंग टीम के 27 सदस्यों को पराली प्रबंधन में सुचारु कार्य न करने पर नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। इनमें नंबरदार, पटवारी, ग्राम सचिव व कृषि सुपरवाइजर शामिल हैं। वहीं जिले में हरसेक ने 52 स्थानों की फायर लोकेशन भेजी है।
उपायुक्त जगदीश शर्मा ने गांव लहरिया, हिजरावां कलां, नांगल, पिलछिया और बादलगढ़ के 13 नंबरदारों को कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिन में जवाब तलब किया है। नंबरदारों ने अपने गांवों में पराली प्रबंधन जागरूकता कार्य में ढिलाई बरती है। इसके अलावा उपायुक्त ने इन्हीं क्षेत्र के पांच पटवारी, चार ग्राम सचिव और पांच कृषि सुपरवाइजर को नोटिस जारी किया है और उनसे जवाब तलब किया है कि उन्होंने अपनी ड्यूटी में ढिलाई बरती है और किसानों को पराली न जलाने के बारे में जागरूक नहीं किया।
वहीं शुक्रवार को भी 52 स्थानों पर हरसेक ने जिले में फायर लोकेशन प्रशासन को भेजी है। जिले में अब तक 662 एक्टिव फायर लोकेशन प्राप्त हुई है, जिसमें से 573 हरसेक व 89 अन्य स्रोत से मिली है। कृषि विभाग ने 236 किसानों को पांच लाख 97 हजार 500 रुपये का जुर्माना किया है। वहीं 33 स्थानों पर एक्टिव फायर लोकेशन गैर कृषि भूमि पर मिली है।
विज्ञापन
कोट
जिला प्रशासन ने लोगों को पराली प्रबंधन के बारे में जागरूक किया है। जिन किसानों ने पराली प्रबंधन न करके फसली अवशेष को आग लगाई है, उन पर जुर्माना सहित कार्रवाई की गई है। किसान सरकार द्वारा फसली अवशेष प्रबंधन के लिए चलाई गई योजना का लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि सरकार ने किसानों को प्रोत्साहन के लिए अनेक योजनाओं को लागू किया है।
-जगदीश शर्मा, उपायुक्त फतेहाबाद।