फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   No resolution to the strike; roads blocked by garbage

Fatehabad News: हड़ताल का समाधान नहीं, कचरे से सड़कें बंद

Thu, 20 Aug 2026 10:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 20 Aug 2026 10:49 PM IST
विज्ञापन
No resolution to the strike; roads blocked by garbage
फतेहाबाद में ​शिवालय मार्केट के सामने हिसार रोड पर लगे कचरे के ढेर संवाद
फतेहाबाद। जिले के पांच शहरों में 15 दिन से सफाई कर्मचारियों की हड़ताल जारी है। कचरा उठान बंद होने से शहरों की सूरत बिगड़ गई है। मुख्य सड़कों पर कचरे के ढेर रास्तों तक फैल चुके हैं। वार्डों और कॉलोनियों में भी जगह-जगह गंदगी जमा है। पांचों शहरों में करीब 1800 टन कचरा जमा हो चुका है।
विज्ञापन

हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों ने कहा कि प्रशासन किसी निजी व्यक्ति से कचरा एकत्र करवाता है तो उन्हें आपत्ति नहीं है परंतु किसी एजेंसी य अन्य को कचरा उठाने नहीं दिया जाएगा। नगरपालिका कर्मचारी संघ के इकाई प्रधान नरेश राणा ने धरने की अध्यक्षता की। सचिव ओम प्रकाश ने मंच संचालन किया।
विज्ञापन

इसके बाद कर्मचारियों ने मुख्य बाजारों से रोष मार्च निकाला। वे अनाज मंडी पहुंचे और कांग्रेस विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया के कार्यालय में मांगपत्र सौंपा। उन्होंने विधायक से मांग कि उनकी समस्याओं को विधानसभा में उठाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं हड़ताल से हालात ऐसे हो गए हैं कि कई मुख्य सड़कों का आधे से ज्यादा हिस्सा कचरे ने घेर लिया है। लोगों को वाहनों के बीच से रास्ता बनाकर निकलना पड़ रहा है। कचरे के ढेर बढ़ने से बदबू फैल रही है। खुले में पड़ा कचरा आवारा पशुओं को भी खींच रहा है। पशुओं के कचरा बिखेरने से स्थिति और खराब हो रही है।
वार्डों और कॉलोनियों में घरों से निकलने वाला कचरा जमा होता जा रहा है। लंबे समय से उठान नहीं होने से लोगों के सामने कचरा रखने की जगह तक नहीं बची है। बारिश होने पर यही कचरा सड़कों पर फैल सकता है। इससे गंदगी और दुर्गंध बढ़ने के साथ बीमारियों का खतरा भी बढ़ सकता है।
धरना स्थल पर वीरवार को सामाजिक संस्था जिंदगी के संस्थापक हरदीप सिंह टीम के साथ पहुंचे। खेत मजदूर यूनियन के राज्य नेता रामकुमार बबलपुरिया, नागरिक अधिकार मंच के राजीव सेतिया, पूर्व पार्षद ललित गोयल, पार्षद मोहन लाल नारंग, वीरेंद्र सारसर और अमित घोगलिया ने भी कर्मचारियों का समर्थन किया।
-
जब विधायक ने भी लगाए नारे
जब कर्मचारी विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया के कार्यालय पर पहुंचे तो वह भी बाहर आ गए। विधायक बलवान ने कर्मचारियों के साथ हाथ उठाकर नारेबाजी की और सरकार के खिलाफ रोष जताया। आंदोलनरत कर्मचारियों को संबोधित करते हुए संघ के राज्य वरिष्ठ उप प्रधान रमेश तुषामड़ ने कहा कि हड़ताल के कारण आम जनता की परेशानी को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता लेकिन कर्मचारियों की पीड़ा को भी अनदेखा नहीं किया जाना चाहिए।

-
ताऊ देवीलाल मार्केट में रास्ता पूरी तरह से बंद
शहर के हिसार रोड से ताऊ देवीलाल मार्केट की तरफ जाने का रास्ता पूरी तरह से बंद हो चुका है। इसके अलावा शहर के शिवालय मार्केट के सामने, भट्टू रोड पर नहर कॉलोनी मोड़, संन्यास आश्रम रोड, डीएसपी रोड पर कचरे के ढेर के कारण रास्ते आधे से ज्यादा बंद हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed