फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   New facility in Civil Hospital, now X-rays will be done in evening shift

Fatehabad News: नागरिक अस्पताल में नई सुविधा, अब शाम की शिफ्ट में होंगे एक्सरे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Dec 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
New facility in Civil Hospital, now X-rays will be done in evening shift
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में एक्सरे रिपोर्ट निकालते हुए रेडियोग्राफर
फतेहाबाद। नागरिक अस्पताल में जिला बनने के 26 साल में पहली बार मरीजों के लिए नई सुविधा शुरू हुई है। दुर्घटना केस या फिर लड़ाई-झगड़ा केस व अन्य इमरजेंसी में मरीजों को अब शाम के समय अग्रोहा मेडिकल कॉलेज एक्सरे के लिए रेफर नहीं होना पड़ेगा। नागरिक अस्पताल में शाम की शिफ्ट में एक्सरे सुविधा शुरू हो गई है। शाम की शिफ्ट यानि दोपहर 2 बजे से लेकर रात 8 बजे तक एक्सरे कक्ष में रेडियोग्राफर ड्यूटी देगा। अस्पताल प्रशासन ने एक्सरे के लिए शाम की शिफ्ट शुरू कर दी है। सुबह की शिफ्ट में दो रेडियोग्राफर और शाम की शिफ्ट में एक रेडियोग्राफर ड्यूटी देगा। हाल में जिला नागरिक अस्पताल को तीन स्थायी रेडियोग्राफर मिले हैं। अस्पताल में पहले रेडियोग्राफर न होने के चलते इमरजेंसी केस या फिर अन्य मामले में मरीज अग्रोहा मेडिकल रेफर किया जा रहा था। करीब 30 फीसदी केस सिर्फ रेडियोग्राफर न होने के चलते ही रेफर हो रहे थे। दुर्घटना केस या फिर लड़ाई-झगड़े केस में सरकारी अस्पताल के एक्सरे रिपोर्ट ही मान्य होती है। संवाद
विज्ञापन


जिले को मिले है 6 नए रेडियोग्राफर :
जिले को हाल ही में 6 रेडियोग्राफर मिले है। इसमें तीन रेडियोग्राफर नागरिक अस्पताल फतेहाबाद को मिले है। इसके अलावा टोहाना, जाखल और भूना के अस्पताल को एक-एक रेडियोग्राफर मिला है। जिले में पहले एक भी स्थाई रेडियोग्राफर नहीं था और 12 पद खाली पड़े थे। हालांकि अभी 6 और रेडियोग्राफर की जरूरत है। अस्पताल रतिया, भट्टूकलां, बड़ोपल को भी रेडियोग्राफर की जरूरत है।
विज्ञापन

को
नागरिक अस्पताल में शाम को भी एक्सरे की सुविधा मरीजों को मिलेगी। एक्सरे के कारण शाम के समय मरीज को रेफर नहीं होना पड़ेगा। इमरजेंसी में अगर कोई मरीज आता है और उसकी तबीयत खराब है और एक्सरे की जरूरत है तो निजी अस्पताल जाने की जरूरत नहीं है। यहां ही सुविधा मिलेगी और समय रहते उपचार शुरू हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. सुभाष, कार्यकारी एसएमओ नागरिक अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed