{"_id":"6920ae1de7d44c360203bece","slug":"names-of-nominated-councillors-missing-from-the-municipal-council-board-fatehabad-news-c-127-1-shsr1019-144033-2025-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: नगर परिषद के बोर्ड से मनोनीत पार्षदों के नाम गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: नगर परिषद के बोर्ड से मनोनीत पार्षदों के नाम गायब
Fri, 21 Nov 2025 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Fri, 21 Nov 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
नगर परिषद में लगा पार्षदों का बोर्ड। स्त्रोत- मनोनीत पार्षद
टोहाना। नगर परिषद कार्यालय में लगे पार्षदों के नाम सूची बोर्ड में मनोनीत पार्षदों के नाम न होने से रोष बना हुआ है। मनोनीत पार्षदों ने नगर परिषद सचिव मनीष निंबल को अवगत कराया, जिसके बाद सचिव ने जल्द नाम लिखवाने का आश्वासन दिया है।
मनोनीत पार्षद ललित मोहन, सुभाष गर्ग व तिलक राज भाटिया ने बताया कि मनोनीत पार्षदों को लगभग दो महीने का समय हो गया है। इसके बावजूद नगर परिषद में लगे पार्षदों के नाम सूची बोर्ड पर उनके नाम नहीं लिखे गए हैं जबकि प्रशासन को यह कार्य तुरंत करवा देना चाहिए था। पहले पार्षदों के नाम के बोर्ड लगाने में भी देरी की गई थी। उन्होंने कहा कि नगर परिषद को ऐसे कार्य समय रहते करवा देने चाहिए ताकि किसी भी पार्षद के मान सम्मान को ठेस न पहुंचे।