फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Murder of woman

70 वर्षीय महिला की निर्मम हत्या

Tue, 13 Oct 2020 10:24 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
Murder of woman
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजती हुई पुलिस। - फोटो : Fatehabad
गांव नंगल में देर रात अज्ञात लोगों ने 70 वर्षीय महिला की हत्या कर दी। महिला की हत्या का जब उसके बेटे को सुबह पता चला तो सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर डीएसपी सुभाष बिश्नोई, सदर थाना अध्यक्ष रूपेश चौधरी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने महिला के बड़े बेटे की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ घर में घुसकर हत्या करने की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। महिला की हत्या को प्रॉपर्टी विवाद से भी जोड़कर देखा जा रहा है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव नंगल निवासी गुलशन कुमार ने बताया कि उनकी 70 वर्षीय माता दयावंती काफी समय से उनके साथ ही रहती थी और घर के गेट के पास बने कमरे में रात को सोती थी। उसका छोटा भाई भी घर के साथ बने मकान में ही रहता है। मंगलवार सुबह जब वह उठे तो उन्होंने देखा कि उनकी माता कमरे के पास ही फर्श पर पड़ी हुई है और उसके सिर पर गहरी चोटों के कई निशान थे। मृतक महिला के पास एक ईंट भी पड़ी हुई थी। जब उन्होंने देखा तो उनकी माता की मौत हो चुकी थी। उन्होंने पुलिस को सूचित किया।
विज्ञापन

परिजनों के साथ चल रहा था जमीन का विवाद
मृतक दयावंती के बेटे गुलशन कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि अज्ञात व्यक्तियों ने ही उसकी माता की हत्या की है। गुलशन ने पुलिस को दिए बयान में आशंका जताई है कि उनका अपने कई परिजनों के साथ जमीन का विवाद चल रहा था। उनकी नौ एकड़ पुश्तैनी जमीन है। उसका एक भाई व बहन है, जिसको लेकर उसका पारिवारिक विवाद चल रहा था। इसको लेकर कई बार गांव में पंचायत भी हो चुकी है। आशंका है कि इसी भूमि विवाद में ही उसकी माता की हत्या की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदर थाना प्रभारी रुपेश चौधरी ने बताया कि मृतक के बेटे गुलशन की शिकायत पर धारा 302ए, 450 के तहत अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि इस हत्या को प्रॉपर्टी विवाद व अन्य एंगल से भी जांच की जा रही है। शीघ्र ही मामले का खुलासा कर हत्या करने वाले को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed