फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   murder,accused arrested,fatehabad news

वकील की पत्नी का हत्यारोपी दो दिन के रिमांड पर

Sun, 17 Jan 2021 11:11 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jan 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
murder,accused arrested,fatehabad news
अधिवक्ता चिमन गोयल की पत्नी कुसुमलता को गोली मारकर हत्या करने के आरोपी कैनाल पटवारी राजविंद्र को न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस ने अदालत में आरोपी के रिमांड की अर्जी लगाई। अदालत ने आरोपी को दो दिन के रिमांड पर भेज दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर वारदात में प्रयोग की गई स्कूटी, मृतका का चोरी किया मोबाइल, जूते व कपड़ों को आरोपी की निशानदेही पर हिसार रोड स्थित टाउन पार्क के साथ लगती नहर के किनारे से बरामद किया है। फिलहाल पुलिस की टीमें आरोपी से पूछताछ के आधार पर पिस्तौल व चाकू की रिकवरी के लिए पंजाब में छापेमारी कर रही है और रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से वारदात को अंजाम देने के बारे में पूछताछ करेगी।
विज्ञापन

बता दें कि शुक्रवार को दोपहर करीब 12 बजे अधिवक्ता चिमन गोयल की पत्नी कुसुमलता की गांव नांगला निवासी पंजाब के भटिंडा में कनाल पटवारी राजविंद्र ने तेजधार हथियार से हमला करके व गोली मारकर हत्या कर दी थी, जिसके बाद पुलिस ने मृतका के पति चिमन गोयल के ब्यान पर आरोपी के खिलाफ लूट के प्रयास में हत्या करने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। पुलिस ने मामले में शनिवार को आरोपी राजविंद्र को शहर के रतिया रोड स्थित गोगा मेड़ी के पास उसके किराए के मकान से काबू कर लिया, जिसके बाद पुलिस ने उसकी निशानदेही पर हिसार रोड पर स्थित टाउन पार्क के साथ लगती नहर की पटरी के पास वारदात में प्रयोग स्कूटी को बरामद कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, से पुलिस ने आरोपी के कपड़े, जूते व मृतका कुसुमलता का चोरी किया मोबाइल बरामद किया है। पुलिस को आरोपी ने बताया कि उसने घटना को अंजाम देने के बाद स्कूटी में सामान को रखकर उसे नहर की पटरी पर छिपा दिया था। फिलहाल पुलिस की अलग-अलग टीमें वारदात में प्रयोग पिस्तौल व चाकू की तलाश के लिए पंजाब के मानसा व अन्य जगहों पर गई हैं, ताकि उनकी रिकवरी हो सके। पुलिस मामले में घटना के कारणों का अभी भी बताने में बच रही है। पुलिस की जांच के अनुसार आरोपी राजविंद्र को मृतका का पति अधिवक्ता चिमन गोयल अच्छे से जानता था। यदि आरोपी की सीसीटीवी फोटो को अधिवक्ता तुरंत पहचान लेता तो आरोपी को पुलिस काबू कर सकती थी। पुलिस ने अपनी मेहनत के बल पर आरोपी को 26 घंटे के भीतर दबोच लिया। यह बात बाद में सामने आई कि आरोपी को वकील पहले से जानता था।

डीएसपी बिरम सिंह पोसवाल ने बताया कि आरोपी राजविंद्र को दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। वारदात में प्रयोग की गई स्कूटी, कपडे़, जूते व मृतका का मोबाइल आरोपी से बरामद कर लिया है। पुलिस की टीमें पिस्तौल व चाकू की रिकवरी के लिए पंजाब में कार्रवाई कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed