फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Municipal Council removes encroachment from Hans Market

Fatehabad News: नगर परिषद ने हंस मार्केट से हटवाया अतिक्रमण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Dec 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
Municipal Council removes encroachment from Hans Market
नगर परिषद कार्यालय में रेहड़ी लगाने के लिए एक दिन की अनुमति मांगने आए रेहड़ी संचालक। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। नगर परिषद अधिकारियों ने वीरवार को हंस मार्केट और फव्वारा चौक से अतिक्रमण हटाने को लेकर अभियान चलाया। नगर परिषद अधिकारी सुबह सफाई कर्मचारियों को साथ लेकर हंस मार्केट में पहुंचे और दुकानों के आगे किए गए अतिक्रमण को हटवाया। टीम के आते ही दुकानदारों में अफरा-तफरी मच गई और सब्जी रेहड़ी संचालक भी गलियों में रेहड़ी लेकर चले गए। अतिक्रमण हटाने का कई दुकानदारों ने विरोध किया और कहा कि उन्हें पहले समय दिया जाए।
विज्ञापन

नगर परिषद टीम ने कई दुकानों का सामान जब्त कर लिया और दुकानदारों को चेतावनी दी कि दोबारा अतिक्रमण किया तो कार्रवाई होगी। वहीं हंस मार्केट में कई दुकानदार अतिक्रमण हटवाने के पक्ष में रहे और कहा कि कई दुकानदार पैसे लेकर अपनी दुकानों के आगे स्टॉल लगवा रहे है। इसका खामियाजा दूसरे दुकानदारों को भी भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन

एक घंटे बाद नगर परिषद कार्यालय पहुंचे रेहड़ी संचालक
नगर परिषद टीम हंस मार्केट और फव्वारा चौक से अतिक्रमण हटवाने के बाद कार्यालय में पहुंची तो रेहड़ी संचालक भी पहुंच गए। सब्जी रेहड़ी संचालकों ने कहा कि उन्होंने सब्जियां खरीदी हुई है, अगर रेहड़ी नहीं लगाई तो खराब हो जाएंगी। शुक्रवार को वह हंस मार्केट में रेहड़ी नहीं लगाएंगे। नगर परिषद अधिकारियों ने एक दिन का समय देकर हंस मार्केट में रेहड़ी लगाने की अनुमति दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम को हंस मार्केट से पैदल गुजरना भी हो जाता है मुश्किल
हंस मार्केट में खुली सड़क होने के बावजूद शाम को यहां से पैदल गुजरना मुश्किल हो जाता है। दुकानदार खुद अतिक्रमण करने के साथ-साथ दुकानों के आगे स्टॉल भी लगवा रहे है। दुकान के आगे एक से दो गर्म कपड़ों की स्टॉल लग रही है। इनके आगे सब्जी की रेहड़ियां लग रही है। शाम के समय रेहड़ियों की संख्या ज्यादा हो जाती है।

कोट
हंस मार्केट से सुबह अतिक्रमण हटवाया गया है। पहले भी यहां से अतिक्रमण हटवाया गया था। लेकिन कई दुकानदार रोकने के बावजूद अतिक्रमण कर रहे है। इसके अलावा रेहड़ियां भी लग रही है। रेहड़ी संचालक बाद में मिले थे और उन्होंने एक दिन का समय मांगा है। एक दिन की रेहड़ी लगाने की अनुमति दी है। अगर शुक्रवार को लगती है तो कार्रवाई की जाएगी।
-मुकेश शर्मा, मुख्य सफाई निरीक्षक

हंस मार्केट से दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने के लिए कहते हुए नप अधिकारी।

हंस मार्केट से दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने के लिए कहते हुए नप अधिकारी।- फोटो : Fatehabad

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed