फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Mother brought heroin, son was going to sell, was caught with 50 grams

मां लेकर आई थी हेरोइन, बेटा जा रहा था बेचने, 50 ग्राम के साथ पकड़ा गया

Mon, 25 May 2020 09:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2020 09:33 PM IST
विज्ञापन
Mother brought heroin, son was going to sell, was caught with 50 grams
Mother brought heroin, son was going to sell, was caught with 50 grams - फोटो : Fatehabad
सीआइए ने रतिया रोड पर भाटिया कॉलोनी टी प्वाइंट के पास एक व्यक्ति को 50 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़ा है। पुलिस के मुताबिक पकड़ी गई हेरोइन की कीमत बाजार में 10 लाख रुपये है। पकड़े गए आरोपी तस्कर गुरूनानकपुरा मौहल्ला निवासी सुरजीत उर्फ काका के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पूछताछ में आरोपी सुरजीत सिंह ने बताया कि उसकी मां हेरोइन खरीदकर लाई थी, इसे वह आगे सप्लाई करने के लिए जा रहा था। आरोपी को पुलिस ने सोमवार को कोर्ट में पेश किया, यहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन

मामले के मुताबिक एसआई महेन्द्र सिहं ने बताया कि सीआईए पुलिस टीम गश्त दौरान रतिया चुंगी फतेहाबाद की तरफ जा रही थी। जब भाटिया कॉलोनी के टी-प्वाइंट के नजदीक पहुंचे तो एक व्यक्ति पुलिस को देखकर दीवार के साथ बैठ गया। पुलिस ने शक होने पर उस व्यक्ति को वहां पर बैठने का कारण पूछा तो कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 50 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।
विज्ञापन

आरोपी ने पूछताछ में बताया है कि उसकी मां हेरोइन खरीदकर लाई थी, मामले में जल्द ही आरोपी व्यक्ति की मां को काबू कर लिया जाएगा। फिलहाल मामले की जांच चल रही है। आरोपी को कोर्ट मे पेश किया गया है। यहां से उसे न्यायिक हिरासत हिसार जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- रणजीत सिंह, गुरूनानक पुरा चौकी प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed