फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Monsoon rains open the floodgates of city's development

मानसून की बारिश ने खोली शहर के विकास की पोल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jul 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Monsoon rains open the floodgates of city's development
मॉडल टाउन में टूटा पड़ी फुटपाथ। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। मानसून सीजन आरंभ होते ही शहर के विकास की पोल खुलकर रह गई है। मानसून सीजन जारी है और इस दौरान बारिश होने से जहां शहर की लगभग सभी इंटरलॉकिंग गलियां व मैनहोल धंस गए हैं। सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिससे हमेेशा दुर्घटनाओं का भय बना रहता है। यहां तक की शहर की नई सरकार के मुखिया नगर परिषद प्रधान राजेंद्र खिंची व इसी क्षेत्र से पिछले प्लान में नगर परिषद प्रधान रहे दर्शन नागपाल के मॉडल टाउन क्षेत्र की सड़कें टूट फूट चुकी हैं और यहां पर गड्ढे हादसों को न्यौता दे रहे हैं। ऐसे में नगर परिषद की सोमवार को पहली मीटिंग भी होने वाली है, लेकिन 25 एजेंडों में शहर के विकास का कोई एजेंडा नहीं है।
विज्ञापन

फतेहाबाद में इस बार सावन माह की शुरूआत के साथ ही शहर में लगातार बारिश जारी है। बारिश के बाद जब जमीन सूखती है तो शहर के विकास की कहानी कुछ अलग की बया करती है। शहर की लगभग सभी गलियां इंटरलॉकिंग हैं और यहां पर सीवरेज व्यवस्था भी बिछाई गई है। बारिश के बाद से ही शहर की सभी इंटरलॉकिंग गलियां अब बारिश के पानी की वजह से धंस गई हैं। यहां तक की गलियों में लगे मैनहोल भी धंस गए हैं, जिससे हमेशा हादसों का खतरा बना रहता है। रात के समय तो कई बाइक चालक धंसे इन मैनहोल के कारण अपना संतुलन खो बैठते हैं तो चार पहिया वाहन चालकों की गाड़ियों के टायर फंस जाते हैं।
विज्ञापन

नगर परिषद के नवनियुक्त प्रधान राजेंद्र खिंची का मॉडल टाउन क्षेत्र भी बदहाली के हालात में है। पिछले प्लान में भी इसी क्षेत्र से नगर परिषद के प्रधान दर्शन नागपाल चुने गए थे। दो प्रधान होने के बावजूद इस क्षेत्र की सड़कें टूट गई हैं और इनमें बड़े बड़े गड्ढे बन गए हैं। गड्ढों में बारिश के दिनों में जलभराव होता रहता है और गड्ढों में वाहनों के जाते ही वह हिचकोले खाने लगते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

आज है नप की मीटिंग, विकास का कोई एजेंडा नहीं
शहर की नई सरकार बनने के बाद प्रधान व पार्षदों की 25 जुलाई को साधारण मीटिंग बुलाई गई है। इसमें सड़कों की मरम्मत का मुद्दा ही नहीं है। यही नहीं अधिकतर मुद्दे तो नप प्रधान व नप की सुविधा के लिए डाले गए हैं। इस मीटिंग में 25 मुद्दे रखे जाएंगे, जिनमें नगर परिषद प्रधान के लिए गाड़ी लेने, सभागार कक्ष में 4 एसी, नए कंप्यूटर व प्रिंटर्स खरीदने, पार्कों के लिए 100 डस्टबिन खरीदने, एक मोबाइल शौचालय बनाने, फोगिंग मशीन की खरीद, कूूड़ा उठाने वाली गाड़ियों का बीमा व रिपेयर करवाने, सफाई व्यवस्था हेतु एक जेसीबी मशीन खरीदने व 14 टाटा ऐस गाड़ियां खरीदने पर चर्चा होगी। इसके अलावा इस बैठक में जल शक्ति अभियान के तहत 7 रैन वाटर हारवेस्टिंग व 10 शोकपिट बनवाने, नप आफिस में दो नए टॉयलेट बनवाने, सीएफसी के लिए भवन निर्माण, स्टोर रूम बनवाने, कंप्यूटरों की स्पीड बढ़ाने के लिए एमएमडी डलवाने, पुराने एसी रिपेयर करवाने, स्टेशनरी के बिलों का भुगतान, डोर टू डोर कूड़े का निस्तारण का टेंडर निकालने, 15 अगस्त के आने वाले बिलों की अदायगी बारे व शहर में पांच सार्वजनिक शौचालय बनाने बारे विचार होगा।

कोट
हाल ही में नगर परिषद के चुनाव हुए हैं। सोमवार को नगर परिषद हाउस की मीटिंग बुलाई गई है। इस मीटिंग में सामान्य मुद्दों के अलावा पार्षदों से शहर की प्रमुख समस्याओं के बारे में बात की जाएगी। मॉडल टाउन व शहर के अन्य हिस्सों में गलियों व सड़कों की मरम्मत के लिए भी विशेष बातचीत की जाएगी।
राजेंद्र खिंची, नवनियुक्त नगर परिषद प्रधान, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed