फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Mobile complaint online , status reports from home, sonipath, harayana

मोबाइल से ऑनलाइन शिकायत, स्टेटस रिपोर्ट भी घर बैठे

Sat, 28 May 2016 12:43 AM IST
sonipat/bureau
sonipat/bureau Updated Sat, 28 May 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
 प्रदेश की कैबिनेट मंत्री के शहर का नगर निगम हाईटेक हो गया है। अब आम आदमी को निगम के कार्यालय के चक्कर काटने की जरूरत नहीं, बल्कि एंड्रायड मोबाइल से शिकायत करने के बाद काम की स्टेटस रिपोर्ट भी घर बैठे मोबाइल पर आ जाएगी। साथ में संबधित अधिकारियों और विभाग के मोबाइल नंबर तक उपलब्ध होंगे।
विज्ञापन


खुद निगम आयुक्त अश्वनी मैंगी ने इस एप को तैयार किया है, जिसे शुक्रवार को सिंचाई विश्राम गृह में शहरी निकाय मंत्री एवं स्थानीय विधायक कविता जैन ने भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव जैन, डीसी केएम पांडुरंग और निगम आयुक्त की मौजूदगी में लांच किया।
विज्ञापन


ऐसे करें डाउनलोड
निगम आयुक्त ने बताया कि इस एप्लीकेशन को किसी भी एंड्रॅायड मोबाइल से गूगल प्ले स्टोर से एमसीसोनीपत के नाम से डाउनलोड किया जा सकता है। इस एप्लीकेशन में नई अथवा पुरानी शिकायतों पर की गई कार्यवाही का विवरण भी देखा जा सकता है। इस मोबाइल एप्लीकेशन में शिकायतों के निवारण के लिए कई फीचर उपलब्ध होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



ऐसे दर्ज कराएं शिकायतें
एप में हर समस्या से संबंधित अलग-अलग व्यवस्था दी गई है। शिकायत वाले फीचर पर जाकर क्लिक करने पर उससे संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के मोबाइल नंबर सहित उनका विवरण दर्ज है। इसमें समस्या से संबंधित फोटो भी अपलोड किए जा सकते हैं। भविष्य में इस मोबाइल एप्लीकेशन को और अधिक कारगर तथा आकर्षक एवं नगर निगम से संबधित अन्य सेवाओं जैसे मोबाइल टावर, फायर एनओसी, विकास कार्यों आदि को जोड़ने का कार्य भी किया जाएगा।


तत्काल प्रभाव से एप चालू हो गया है। किसी भी समय एंड्रायड मोबाइल से एप के माध्यम से शिकायत जा सकती है। एप में विभाग की मंत्री कविता जैन, वित्त आयुक्त, विभाग निदेशक, स्थानीय डीसी, निगम आयुक्त, ईओ व एक्सीएन तक के कार्यालय के नंबर हैं।
-अश्वनी मैंगी, आयुक्त

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed