फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Milk was being prepared at home with urea and glucose

यूरिया और ग्लूकोज से घर में तैयार कर रहे थे दूध

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Aug 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
Milk was being prepared at home with urea and glucose
गांव अहलीसदर में दूध के सैंपल लेते कर्मचारी। - फोटो : Fatehabad
गांव अहलीसदर में मंगलवार सुबह मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने घर में छापा मारकर नकली दूध बनाने का भंडाफोड़ किया है। मौके से टीम ने भारी मात्रा में दूध, ग्लूकोज, यूरिया खाद, अमूल पाउडर बरामद किया है। यहां से दूध तैयार करके सिरसा की बड़ी डेयरियों, मिठाई की दुकानों में सप्लाई किया जा रहा था। मौके पर पहुंची औषधि एवं खाद्य प्रशासन विभाग की टीम ने तैयार किए गए दूध के सैंपल लिए हैं। जांच के लिए दूध का सैंपल लैब में भेजा गया है, रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

मामले के मुताबिक मुख्यमंत्री उड़नदस्ते को गुप्त सूचना मिली थी कि गांव अहलीसदर में शाम चंद्र के घर पर नकली दूध तैयार करके सिरसा व आसपास के क्षेत्रों में सप्लाई किया जा रहा है। मौके पर नकली दूध और सामग्री बरामद करने के लिए मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने टीम का गठन किया। टीम में शामिल एसआई नाहर सिंह, रणधीर सिंह, एएसआई सुशील कुमार, एचसी अनिल, एएसआई विपिन, खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुरेंद्र पूनिया व पुलिस टीम ने गांव अहलीसदर में शाम चंद्र के घर पर दबिश दी। टीम ने मौके पर डी फ्रिजर में करीब 6 क्विंटल दूध, 6 किलो अमूल पाउडर, 3 किलो ग्लूकोज व 6 बैग यूरिया खाद के बरामद किए। इसके अलावा एफएसओ सुरेंद्र पूनिया ने मौके से बरामद दूध के 6 सैंपल लिए है। पूछताछ में सामने आया है कि शाम चंद्र का बेटा जगदीश नकली दूध बनाकर सप्लाई करता है।
विज्ञापन

फैट बढ़ाने के लिए डालते थे यूरिया, ग्लूकोज
मुख्यमंत्री उड़नदस्ते के अधिकारियों ने बताया कि घर पर नकली दूध तैयार करने का ये काम करीब तीन से चार साल से चल रहा था। जगदीश व उसके भाई ग्लूकोज, यूरिया और अमूल पाउडर मिलाकर दूध तैयार करते थे। इसके बाद गांव से दूध इकट्ठा करके उसमें मिला देते थे। रात को डी फ्रीजर में दूध एकत्र करते थे। दूध की फैट बढ़ाने के लिए उसमें यूरिया और ग्लूकोज डाल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गाड़ी पर मिल्क ड्यूटी लिखकर करते थे पंजाब के रास्ते सप्लाई
दूध सप्लाई करने के लिए पंजाब का रास्ता आरोपी इस्तेमाल कर रहे थे। पहले फोरलेन से होकर सिरसा जाते थे, लेकिन एक-दो बार पकड़े जाने के बाद इन्होंने रास्ता बदल लिया। सरदूलगढ़ होकर सिरसा जा रहे थे। दूध सप्लाई के लिए के लिए जिस गाड़ी का इस्तेमाल कर रहे थे, उस पर मिल्क ड्यूटी लिखा हुआ था।
मिठाइयों की दुकानों और बड़ी डेयरी पर हो रहा था सप्लाई
अधिकारियों के मुताबिक गांव अहलीसदर में दूध तैयार करने के बाद इसे मुख्य तौर पर मिठाई की दुकानों और बड़ी डेयरियों पर सप्लाई किया जा रहा था। दूध की जांच में फैट बढ़ी हुई मिलती थी, इसके चलते दुकानदार ले रहे थे। लेकिन ये नहीं पता था कि जो दूध आ रहा है, उसमें केमिकल मिला हुआ है।

कोट
गुप्त सूचना मिली थी, इसी के आधार पर टीम ने गांव अहलीसदर में छापा मारा। यहां पर सुबह सात बजे दबिश दी गई। सूचना थी कि नकली दूध बनाया जा रहा है। मौके से 6 क्विंटल नकली दूध, 6 किलो अमूल पाउडर, 3 किलो ग्लूकोज मिला है। मौके से यूरिया खाद भी मिली है। ये लोग सिरसा में बड़ी डेयरियों पर दूध सप्लाई करते थे, जांच के लिए सैंपल लैब भेजा गया है रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
- रणधीर सिंह, सब इंस्पेक्टर, मुख्यमंत्री उड़नदस्ता।

गांव अहलीसदर में जांच करने पहुंची मुख्यमंत्री उड़नदस्ता टीम।

गांव अहलीसदर में जांच करने पहुंची मुख्यमंत्री उड़नदस्ता टीम।- फोटो : Fatehabad

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed