फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Married woman dies under suspicious circumstances in Village Khanora, Husband charged with murder ...

Fatehabad News: गांव खनोरा में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पति पर हत्या के आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Mar 2023 11:11 PM IST
विज्ञापन
Married woman dies under suspicious circumstances in Village Khanora, Husband charged with murder ...
टोहाना। गांव खनोरा में 55 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। सदर थाना पुलिस ने मृतका के मायके पक्ष के लोगों के बयान पर कार्रवाई करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं नागरिक अस्पताल में चिकित्सकों के बोर्ड द्वारा शव का पोस्टमार्टम किया गया है। पुलिस मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगामी कार्रवाई करने की बात कह रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार 55 वर्षीय महिला हंसो देवी की बुधवार देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। पुलिस शव को नागरिक अस्पताल में लेकर आई। नागरिक अस्पताल में पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने मृतका के पति पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। मृतका के भाई हंसराज ने बताया कि 35 वर्ष पहले उसकी बहन की शादी हुई थी। उसने बताया कि उसकी बहन के साथ लगातार झगड़ा किया जा रहा था। उसके पति बलबीर ने शराब के नशे में उसकी बहन की हत्या की है। जांच अधिकारी सुरेंद्र ने बताया कि खनौरा से उनके पास सूचना आई थी कि गांव खनोरा में 55 वर्षीय महिला हंसो देवी की हार्ट अटैक से मौत हो गई है। इसके बाद शव को नागरिक अस्पताल में ले आए। इस दौरान पहुंचे मृतका के परिजनों ने मृतका के सिर के पीछे चोट का निशान होने के चलते उसके पति पर हत्या करने का आरोप लगाया है। सदर थाना प्रभारी कपिल सिहाग ने बताया कि मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया गया है और रिपोर्ट के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed