फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Man dies after being hit by train

ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
Man dies after being hit by train
गांव पिरथला स्थित रेलवे स्टेशन के पास रेलगाड़ी की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। मामले की सूचना पाकर पहुंची जीआरपी जाखल की टीम ने शव को शिनाख्त के लिए नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। रेलवे पुलिस ने आसपास के गांवों व थानों में सूचना पहुंचा दी है ताकि शव की पहचान हो सके। जानकारी के अनुसार देर रात्रि करीब 11 बजे पिरथला के रेलवे स्टेशन पर अज्ञात व्यक्ति रेलगाड़ी की चपेट में आ गया। स्टेशन मास्टर ने इसके बारे में जीआरपी जाखल की टीम को सूचित किया। जाखल पुलिस ने आसपास में पहचान करने की कोशिश की, लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो पाई। बाद में शव को नागरिक अस्पताल में पहुंचा दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed