फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Man arrested with 240 grams of opium

240 ग्राम अफीम के साथ व्यक्ति गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jan 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Man arrested with 240 grams of opium
रतिया। एंटी नारकोटिक्स टीम ने गांव नथवान के पास बुर्ज रोड पर पंजाब निवासी एक व्यक्ति को 240 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गये आरोपी की पहचान बोहा थाना के गांव उडैत सैदेवाला बूटा सिंह के रुप मेें हुई है। टीम ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को सदर पुलिस के सुपुर्द किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम एसआई कुलदीप सिंह के नेतृत्व में रतिया क्षेत्र में गश्त कर रही थी। टीम गांव नथवान की तरफ से गांव बुर्ज की तरफ जा रही थी तो तभी रोड पर पैदल जा रहा एक व्यक्ति पुलिस टीम को देखकर शेलर की दीवार के पास छुप कर बैठ गया। टीम ने शक के आधार पर उसकी तलाशी ली तो उसके पास से पॉलिथीन के लिफाफे में 240 ग्राम अफीम मिली। पुलिस ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया। आरोपी को सदर पुलिस के हवाले किया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है कि वह अफीम कहा से लेकर आया और किसे देने जा रहा था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed