फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Man arrested for stabbing while dancing to DJ

डीजे पर नाचने के दौरान झगड़े में चाकू मारने का आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Nov 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Man arrested for stabbing while dancing to DJ
फतेहाबाद। शहर के एक होटल में डीजे पर नाचने के दौरान हुए झगड़े में युवक को चाकू मारने के आरोपी गांव कुकड़ावाली निवासी अनिल को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया। यहां से दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन

मामले के मुताबिक शहर पुलिस ने पिछले साल 3 दिसंबर 2021 को गांव कुकड़ावाली निवासी विक्रम उर्फ कालू की शिकायत पर मामला दर्ज किया था। शिकायत में विक्रम उर्फ कालू ने आरोप लगाया था कि एक दिसंबर 2021 को दोस्त की पार्टी में एक होटल में गए हुए थे। वहां पर डीजे पर सभी नाच रहे थे। इस दौरान बहनोई सतपाल सिंह और अनिल के बीच बहस हो गई। इस दौरान अनिल ने जेब से चाकू निकाल लिया लेकिन दोनों को अलग-अलग कर दिया गया था। खाना खाने के बाद जब होटल से बाहर निकले तो आरोपी अनिल व कुलदीप ने हमला कर दिया। इस दौरान आरोपी अनिल ने सतपाल पर चाकू से हमला किया। आरोपियों ने सतपाल के पेट में चाकू मारे। हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे। पुलिस ने मामले में आरोपी अनिल के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed