फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Malpractice: Sewerage line laid in place of rainwater drainage pipe

गड़बड़ी : बरसाती पानी निकासी पाइप की जगह बिछा दी सीवरेज की लाइन

Mon, 09 Feb 2026 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 09 Feb 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
Malpractice: Sewerage line laid in place of rainwater drainage pipe
फतेहाबाद के धर्मशाला रोड पर पाइप लाइन की ​शिकायत पर जांच करने पहुंचे अ​धिकारी दुकानदारों से बात
फतेहाबाद। धर्मशाला रोड पर करीब साढ़े पांच साल पहले डाली गई पाइपलाइन फिर जांच के घेरे में आ गई है। जनस्वास्थ्य विभाग की योजना के अनुसार यह पाइपलाइन बारिश के पानी की निकासी के लिए प्रस्तावित थी, लेकिन शिकायतों में यह सीवरेज पाइपलाइन के रूप में बिछाई गई पाई गई। इस मामले की शिकायत ठाकर बस्ती निवासी राधेश्याम ने की थी।
विज्ञापन


सोमवार को एंटी करप्शन ब्यूरो, चंडीगढ़ की तकनीकी शाखा की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। टीम में एसडीओ ध्रुव कुमार, एएसआई कुलदीप कुमार और फतेहाबाद से एसडीओ अंचल जैन मौजूद रहे। टीम ने धर्मशाला रोड के दुकानदारों के बयान दर्ज किए। पाइपलाइन के नीचे बिछाए गए कंक्रीट का सैंपल लेने के लिए 15 फीट गहरा गड्ढा खोदा गया, लेकिन मशीन न मिलने के कारण सैंपल नहीं लिया जा सका।
विज्ञापन


पिछले साल 25 जुलाई को भी एसीबी की टीम ने मौके पर जांच की थी, लेकिन गड्ढा न खो पाने के कारण सैंपल नहीं लिया गया था और मामला ठंडे बस्ते में चला गया। शिकायत में आरोप लगाया गया कि सीवरेज पाइप डालने से बरसाती जल निकासी बाधित हुई और जलभराव व बदबू की समस्या और बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


---



दुकानदार बोले, जलभराव की स्थिति बरकरार

एसीबी के अधिकारियों ने धर्मशाला रोड के दुकानदारों से बात की तो उन्होंने बताया कि यहां पर बारिश के पानी की निकासी लाइन बिछाई जानी थी लेकिन यहां पर सीवरेज पाइप लाइन बिछा दी गई। इसके अलावा बहाव के साथ भी छेड़छाड़ की गई है। पानी का बहाव धर्मशाला रोड से थाना रोड की तरफ है जबकि इसे तुलसीदास चौक की तरफ कर दिया गया। बारिश के दौरान मोटरों के जरिये पानी निकालना पड़ता है।





----



नगर परिषद ने पाइप लाइन के लिए दिए करीब 62 लाख रुपये

नगर परिषद प्रशासन ने धर्मशाला रोड पर बारिश के पानी की निकासी के लिए पाइप लाइन बिछाने के लिए जनस्वास्थ्य विभाग को करीब 62 लाख रुपये दिए थे। इन पैसों से विभाग को बारिश के पानी की निकासी के लिए पाइप लाइन डालनी थी, यह काम दो फेज में होना था, लेकिन पाइप लाइन डालने के मामले में लगे भष्ट्राचार के आरोप के बाद सिर्फ एक फेज का काम ही किया गया। दूसरे फेज में वाल्मिकी चौक से मॉडल टाउन होते हुए शिवालय मार्केट तक पाइप लाइन डाली जानी थी लेकिन ये प्रोजेक्ट शुरू ही नहीं हुआ।




----





डिवाइडर का भी उठाया था मुद्दा

शिकायतकर्ता राधेश्याम ने नगर परिषद के बनाए गए डिवाइडर का भी मुद्दा उठाया था। शिकायतकर्ता का कहना है कि विभाग की ओर से पाइप लाइन डालने के दौरान पाइप लाइन के नीचे बजरी व सीमेंट से एक बेड का निर्माण किया जाना था, वो विभाग की ओर से नहीं किया। जब इसका विरोध किया गया तो विभाग ने कुछ जगह पर ये बेड बनाए थे। वहीं पाइप लाइन के जोड़ भी ठीक से नहीं किए गए और लेवल को लेकर काफी दिक्कत रही। शिकायतकर्ता का कहना है कि सोमवार को टीम जरूर पहुंची है लेकिन साधन न होने से सैंपल नहीं लिए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed