{"_id":"62b7461c0a210c1b725b2107","slug":"locks-of-10-shops-were-broken-in-bhattumandi-four-stolen-fatehabad-news-hsr6351447189","type":"story","status":"publish","title_hn":"भट्टूमंडी में 10 दुुकानों के ताले तोड़े, चार में की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भट्टूमंडी में 10 दुुकानों के ताले तोड़े, चार में की चोरी
विज्ञापन
भट्टूकलां। भट्टूमंडी में शुक्रवार रात को चोरों ने करीब 10 दुकानों के ताले तोड़े और चार दुकानों से नकदी और समान चोरी कर फरार हो गए। जानकारी के अनुसार चोरों ने शुक्रवार रात को भट्टूमंडी में बंद फाटक के समीप महालक्ष्मी मेडिकल स्टोर का ताला तोड़ कर करीब 2 हजार रुपये के सिक्के, सुनने के लिए एक कान की मशीन चुरा ली। वहीं उसकी दुकान में लगे दो सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए। गुरु इलेक्ट्रिक की दुकान का ताला तोड़कर करीब 1700 रुपये, तांबे की तारें, 4 कूलर की मोटर व 2 पानी की मोटरें चुरा ली। इसके अलावा आदमपुर रोड के मोड़ पर टिकटॉक कनफेक्शनरी की दुकान से करीब 300-400 रुपये चुरा ली। वहीं इसके साथ लगते ही एक सर्विस स्टेशन के कार्यालय का ताला तोड़कर गले से करीब 150 रुपये चोरी किया है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज में भी एक चोर दुकान का ताला तोड़ता नजर आ रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
यूनिक मॉल के पीछे खड़ी तीन गाड़ियों से चुराया 370 लीटर डीजल
टोहाना। शहर में यूनिक मॉल के पीछे गोदाम में खड़ी तीन गाड़ियों से चोर हजारों रुपये की कीमत का डीजल चुरा ले गए। चोरी की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई, जिसके आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वार्ड नंबर 18 निवासी नीरज ने बताया कि 23 जून की रात उसने अपनी तीन गाड़ियों को यूनिक मॉल के पीछे खड़ी की थीं। कोई अज्ञात वाहनों के डीजल टैंक के ताले तोड़कर तीन गाड़ियों से करीब 370 लीटर डीजल चुराकर ले गए। सीसीटीवी में अलसुबह करीब चार बजे 6 व्यक्ति गाड़ी से डीजल चोरी करते दिखाई दिए हैं। टोहाना पुलिस ने इस संबंध में चोरी का केस दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है। संवाद