{"_id":"68e54e287c847ca940037545","slug":"loan-taken-by-mortgaging-stolen-gold-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-141709-2025-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: चोरी के सोने को गिरवी रखकर लिया लोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: चोरी के सोने को गिरवी रखकर लिया लोन
Tue, 07 Oct 2025 11:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Tue, 07 Oct 2025 11:00 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। राजस्थान पुलिस ने फतेहाबाद में कैपरी गोल्ड लोन कंपनी से लोन लेने के आरोपी गांव भोडियाखेड़ा निवासी नवीन को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने सोना रखकर लोन लिया था। राजस्थान की भादरा पुलिस मंगलवार को आरोपी को पकड़ कर अपने साथ ले गई।
आरोपी की पहचान गांव भोडियाखेड़ा के नवीन के रूप में हुई है। गांव डूंगरवास के विकास के घर से फतेहाबाद निवासी जगदीप ने सोना चोरी किया था। उसने चोरी का सोना अपने दोस्त भोडियाखेड़ा के नवीन को दे दिया। नवीन ने यह सोना गिरवी रखकर कैपरी गोल्ड से एक अक्टूबर को करीब छह लाख रुपए का लोन ले लिया। नवीन ने अपनी मां को नॉमिनी बनाया।
गांव डूंगरवास से चोरी करने के आरोपी जगदीप को पुलिस ने ऋषिकेश से पकड़ा था। इस दौरान उससे कुछ सोना बरामद किया गया था। आरोपी को पकड़ने के लिए जांच अधिकारी जेपी बैनीवाल के नेतृत्व में पुलिस टीम पहुंची।