फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Laparoscopic surgeries to begin at the Civil Hospital from next week

Fatehabad News: नागरिक अस्पताल में अगले सप्ताह से शुरू होंगे दूरबीन ऑपरेशन

Sat, 04 Jul 2026 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 04 Jul 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
Laparoscopic surgeries to begin at the Civil Hospital from next week
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में सर्जन कक्ष के बाहर इंतजार करते हुए मरीज संवाद
फतेहाबाद। जिला नागरिक अस्पताल में अब मरीजों को पित्त की पथरी, अपेंडिक्स और अन्य सामान्य सर्जरी के लिए उच्च संस्थानों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। अस्पताल में अगले सप्ताह से लेप्रोस्कोपिक (दूरबीन) सर्जरी की सुविधा शुरू होने जा रही है। इसके लिए अत्याधुनिक लेप्रोस्कोप मशीन स्थापित कर दो सर्जनों की तैनाती भी हो चुकी है।
विज्ञापन

इससे जिले के मरीजों को अब उपचार के लिए अग्रोहा मेडिकल कॉलेज या अन्य बड़े अस्पतालों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। दावा किया जा रहा है कि अगले सप्ताह बुधवार से दूरबीन ऑपरेशन शुरू किए जाएंगे हालांकि ओपन ऑपरेशन पहले से ही हो रहे है। अस्पताल प्रशासन के अनुसार नई सुविधा शुरू होने के बाद पित्त की पथरी (गाल ब्लेडर स्टोन), अपेंडिक्स के ऑपरेशन के साथ-साथ डायग्नोस्टिक लेप्रोस्कोपी भी की जा सकेगी।
विज्ञापन

इस तकनीक में बड़े चीरे के बजाय छोटे-छोटे छिद्रों के जरिए सर्जरी होती है जिससे मरीज को कम दर्द होता है, संक्रमण का खतरा घटता है और वह जल्दी स्वस्थ होकर घर लौट सकता है। अब तक जिला अस्पताल में इस सुविधा के अभाव में ऐसे मरीजों को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज या अन्य अस्पतालों में भेजना पड़ता था। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ता था जिससे उन पर अतिरिक्त खर्च का बोझ पड़ता था। नई सुविधा शुरू होने से मरीजों का समय और पैसा दोनों बचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
मशीन के इंस्टॉलेशन की तैयारियां पूरी
सिविल सर्जन डॉ. बुधराम का कहना है कि मशीन का इंस्टॉलेशन और आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता के बाद अगले सप्ताह से नियमित रूप से लेप्रोस्कोपिक ऑपरेशन शुरू कर दिए जाएंगे। इससे जिले में सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं को नई मजबूती मिलेगी और मरीजों को आधुनिक एवं गुणवत्तापूर्ण सर्जरी अपने ही जिले में उपलब्ध हो सकेगी।

-------

- दूरबीन से पित्त की पथरी, अपेंडिक्स के ऑपरेशन शुरू किए जाएंगे। अगले सप्ताह ऑपरेशन शुरू हो जाएंगे। मशीन इंस्टॉल हो चुकी है। ट्रेनिंग विभाग की तरफ से पहले करवाई जा चुकी है।
- डॉ. हिमांशु, जनरल सर्जन, नागरिक अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed