फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Kalyani Nursing Home minor in abortion case

कल्याणी नर्सिंग होम में नाबालिग के गर्भपात का मामला

Mon, 18 Aug 2014 12:08 AM IST
fatehabad
fatehabad Updated Mon, 18 Aug 2014 12:08 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

 स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कल्याणी नर्सिंग होम को सील करने के बाद संचालिका डा. कांता गर्ग के खिलाफ अवैध गर्भपात कराने की शिकायत दी है। पुलिस ने एसएमओ सतीश गर्ग की शिकायत पर  नर्सिंगहोम संचालिका के खिलाफ भादंसं की धारा 313, 332, 353, 186, 3, 4,5 एमटीपी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
 स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पुलिस बल को साथ लेकर 14 अगस्त की देर रात अवैध गर्भपात करने की सूचना पर रतिया रोड  स्थित निजी नर्सिंग होम पर दबिश दी थी। टीम को वहां एक नाबालिग (14 वर्षीय ) गर्भवती किशोरी मिली। बताया गया है कि जब स्वास्थ्य विभाग की टीम वहां पहुंची तो उसके गर्भपात की तैयारी चल रही थी। गर्भवती नाबालिग को गर्भपात की गोलियां भी दे दी गई थीं, जिस पर तुरंत  कार्रवाई करते हुए विभाग की टीम ने लड़की को छुड़वाया। इस बीच कार्रवाई के दौरान एसएमओ सतीश गर्ग और नर्सिंग होम की संचालिका के बीच हाथापाई होने की बात भी सामने आई थी।
विज्ञापन

 विभाग की कार्रवाई के बाद रात्रि करीब दो बजे निजी नर्सिंग होम को सील कर दिया गया था। नाबालिग को सामान्य अस्पताल ले जाकर उसका अल्ट्रासाउंड कराया गया, जहां डाक्टर को डिलीवरी करनी पड़ी। इस बीच शिशु की मौत हो चुकी थी। एसएमओ ने बताया था कि लड़की के पेट में करीब छह महीने का गर्भ था। कार्रवाई करते हुए एसएमओ ने नर्सिंग होम संचालिका डा. कांता गर्ग के खिलाफ पुलिस को लिखित में शिकायत दी है। पुलिस ने एसएमओ सतीश गर्ग की शिकायत पर डा. कांता गर्ग के खिलाफ भादंसं की धारा 313, 332, 353, 186, 3, 4,5 एमटीपी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि इसी नर्सिंग होम में ऐसा ही एक केस कुछ साल पहले भी हुआ था जिसमें नर्सिंग होम के संचालक पर दो साल की सजा दी गई थी। मामला सेशन कोर्ट में चल रहा है।


क्या कहते हैं एसएचओ
थाना प्रभारी रोहताश कुमार ने बताया कि एसएमओ सतीश गर्ग की शिकायत पर डा. कांता के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि डा. कांता अभी फरार हैं। उसकी तलाश जारी है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed