{"_id":"8ca33d88e5d7b70aa68da52195b845fa","slug":"juvenile-justice-board-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोर न्याय बोर्ड दिलाएगा बच्चों को त्वरित न्याय : वर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोर न्याय बोर्ड दिलाएगा बच्चों को त्वरित न्याय : वर्मा
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद
Updated Fri, 22 Jan 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला एवं सत्र न्यायाधीश एके वर्मा ने वीरवार को जिला परिषद भवन परिसर में किशोर न्याय बोर्ड के कार्यालय का उद्घाटन किया। जस्टिस वर्मा ने कहा कि किशोर न्याय बोर्ड के अलग कार्यालय गठन से बच्चों को त्वरित न्याय मिलेगा और उन्हें काउंसिलिंग की सुविधा भी उपलब्ध होगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि बच्चों को आपराधिक गतिविधियों से दूर रहना चाहिए और इस बारे में उन्हें जागरूक करने के लिए किशोर न्याय बोर्ड कार्य करेगा। अगर किन्हीं कारणों से अगर कोई बच्चा आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त हो जाता है तो उसकी काउंसिलिंग भी की जाएगी।
विज्ञापन
इस मौके पर उपायुक्त एनके सोलंकी, पुलिस अधीक्षक ओपी नरवाल, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश महावीर सिंह, सिविल जज सुमित्रा कादियान, जितेंद्र सिंह, सीजेएम सुनील जिंदल भी उपस्थित रहे। वर्मा ने कहा कि किशोर न्याय बोर्ड हर बुधवार को लगेगा और बच्चों से संबंधित केसों के मामलों की सुनवाई होगी।
विज्ञापन
किशोर न्याय बोर्ड की प्रिंसिपल मजिस्ट्रेट एवं सीजेएम रेणु राणा ने बताया कि किशोर न्याय बोर्ड मुख्यत: 18 वर्ष तक के बच्चों के मामलों की सुनवाई करता है। बोर्ड द्वारा बच्चों को व्यक्तिगत तौर पर सुना जाएगा।
इस मौके पर उपमंडलाधीश संतलाल पचार, बार एसोसिएशन के प्रधान कौशल मेहता, डिप्टी डीए राजेंद्र कुकड़ेजा, बोर्ड सदस्या ममता कक्कड़, कार्यक्रम अधिकारी आशा सेतिया, जिला बाल संरक्षण अधिकारी सुशीला, एडवोकेट बृजेश सेवदा, महेन्द्र धारनिया, संदीप टाटिया, दिनेश गेरा, दयानंद सिवाच मौजूद रहे।