{"_id":"3db6c1c00f7c93ab5010c038fda8bddf","slug":"jaat-reservation-hindi-news-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूना में सड़कों पर डटे आंदोलनकारी, तीन गांवों में जाम जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूना में सड़कों पर डटे आंदोलनकारी, तीन गांवों में जाम जारी
ब्यूरो/अमर उजाला भूना (फतेहाबाद)
Updated Tue, 23 Feb 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाट आरक्षण की मांग को लेकर सोमवार को 8वें दिन भी फतेहाबाद रोड पर जांडली कलां, उकलाना रोड पर ढाणी गोपाल व हिसार रोड पर नहला में जाम लगा रहा। प्रदर्शनकारियों ने जाम खुलवाने गई पुलिस टीम को भी बैरंग लौटा दिया। जांडली कलां में लोगों ने सरकार व प्रशासन के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया। भूना में उपतहसील कार्यालय में शनिवार को आग लगा देने के बाद 35 बिरादरी के लोग एकजुट हो गए हैं। वे असामाजिक तत्वों पर नजर रखे हुए हैं।
विज्ञापन
ग्रामीण बैंक एवं तहसील कार्यालय फूंकने वालों पर मामले दर्ज
शनिवार को गांव गोरखपुर में दी सहकारी फतेहाबाद सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक गोरखपुर व उपतहसील एवं खजाना परिसर भूना को आग के हवाले करने उपद्रवियों के खिलाफ अलग-अलग मुकदमे दर्ज कर लिए गए हैं। पुलिस ने नायब तहसीलदार ओमप्रकाश की शिकायत पर नामित एवं अज्ञात 30-40 उपद्रवियों के खिलाफ सरकारी संपत्ति को आग लगाने व षड्यंत्र रचकर तोडफ़ोड़ करने का मुकदमा दर्ज करवाया है।
विज्ञापन
वहीं, गोरखपुर बैंक मनैजर बलराज सिंह की शिकायत पर 25-30 लोगों के खिलाफ अभियोग दर्ज किया है। गौरतलब यह है कि शनिवार को गांव गोरखपुर में दिन-दिहाड़े दर्जनों उपद्रवियों ने जाट आरक्षण की मांग को लेकर सहकारी बैंक को आग के हवाले कर दिया था। वही, उप तहसील कार्यालय एवं उप खजाना में शनिवार की सांय करीब पौने 6 बजे दर्जनों की संख्या में एकत्रित उपद्रवियों ने आग लगा दी थी।
विज्ञापन
भट्टू क्षेत्र में सड़कों पर जाम खुला, ट्रैक तक सिमटा आंदोलन
जाट आंदोलन का असर भट्टूकलां में बहुत कम दिखाई दिया। भट्टू क्षेत्र के सभी सड़क मार्गों पर लगाया गया जाम सोमवार सुबह खुल गया। जाम खुलने से आम लोगों ने राहत की सांस ली है। यहां आवागमन आम दिन कि भांति ही चलता रहा। आंदोलन का असर केवल मात्र रेलवे ट्रैक पर ही दिखाई दिया।
जाट समुदाय के लोग हर रोज की तरह सोमवार को भी रेलवे ट्रैक पर धरने पर बैठे रहे। इस मार्ग से करीब चार दिनों से किसी भी गाड़ी का आवागमन नहीं हो रहा है। जाट संघर्ष समिति के जिला प्रधान रविंद्र गोदारा ने बताया कि भट्टूकलां से एक प्रतिनिधिमंडल मय्यड़ के धरने में शामिल हुआ। जाट नेताओं ने उन्हें अगले आदेश तक धरना जारी रखने के लिए कहा है।