फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   It is our duty to strengthen communal harmony: Subhash Sharma

सांप्रदायिक सद्भाव मजबूत करना हम सबका फर्ज : सुभाष शर्मा

Sat, 05 Aug 2023 10:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 05 Aug 2023 10:11 PM IST
विज्ञापन
It is our duty to strengthen communal harmony: Subhash Sharma
शहर में शांति मार्च निकालते सांप्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्रदायिक सद्भावना
फतेहाबाद। नूंह हिंसा के बाद क्षेत्र में शांति व भाईचारा बनाए रखने के लिए सांप्रदायिक सद्भावना कमेटी की ओर से शनिवार को शहर में शांति मार्च निकाला गया। शांति मार्च का नेतृत्व कमेटी के प्रधान एवं पूर्व प्रिंसिपल सुभाष शर्मा ने किया। शांति कमेटी के सदस्य शनिवार सुबह लालबत्ती चौक स्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर पार्क में इकट्ठा हुए और यहां से शहर में शांति सद्भावना मार्च निकाला गया।
विज्ञापन

शांति सद्भावना मार्च को संबोधित करते हुए कमेटी प्रधान एवं पूर्व प्रिंसिपल सुभाष शर्मा ने कहा कि हमारा देश धर्म निरपेक्ष गणराज्य है। एकता एवं अखंडता हमारी साझी धरोहर है। उन्होंने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि सांप्रदायिक ताकतें हमारी एकता एवं भाईचारे को चुनौती पैदा कर रही है, इसलिए हम सबका फर्ज बनता है कि सद्भाव को मजबूत करें। जात धर्म पर नहीं लड़ेंगे, एक रहे हैं और एक रहेंगे। हिंदू, मुस्लिम, सिख ईसाई आपस में सब भाई भाई, सांप्रदायिक सद्भावना जिंदाबाद के नारे लगाते हुए शांति मार्च निकाला गया।
विज्ञापन

शांति सद्भावना मार्च में पूर्व विधायक बलवान सिंह, मंगतराम लालवास, रामकुमार बहबलपुरिया, पूनमचंद रति, वीना भ्याणा, हरबंस सिंह सेठी, नवनीत गोदारा, प्रोफेसर केएल आंनद, विनोद कक्कड़, डॉ. आरबी यादव, बेगराज, रमेश तुषामड़, मनफूल सिंह ढाका, पार्षद मोहन लाल नारंग, भगवंत सिंह सेठी, दलबीर सिंह आजाद, विद्या रति, विष्णु दत्त शर्मा, जगतार सिंह, मास्टर राजेंद्र प्रसाद बाटू, धर्मपाल एडवोकेट, शाहनवाज एडवोकेट, पवन कुमार, हरदीप सिंह, हरपाल सिंह, शम्मी रति, पवन शर्मा, सुभाष सैनी, हनुमान ताखर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed