{"_id":"696e792a6006b214bf0a92bc","slug":"india-morocco-cinema-and-culture-exchange-fatehabad-news-c-127-1-ftb1010-147274-2026-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: भारत-मोरक्को सिनेमा और संस्कृति का आदान-प्रदान होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: भारत-मोरक्को सिनेमा और संस्कृति का आदान-प्रदान होगा
Tue, 20 Jan 2026 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Tue, 20 Jan 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
भूना। रोक़े फाउंडेशन, मोरक्को के प्रेसिडेंट्स बद्र बेर्रादा व खदीजा एलमरबूघ प्रतिनिधि के रूप मे
भूना। हरियाणा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के 8वें संस्करण के लिए मोरक्को को आधिकारिक पार्टनर कंट्री घोषित किया गया है। यह अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव मार्च-अप्रैल 2026 में आयोजित होगा, जिसमें मोरक्कन सिनेमा और भारत-मोरक्को के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान को विशेष रूप से प्रस्तुत किया जाएगा।
यह जानकारी सोमवार को भूना आए सांझी संस्कृति फाउंडेशन एवं संस्कृति सोसाइटी फॉर आर्ट एंड कल्चरल डेवलपमेंट के निदेशक धर्मेंद्र डांगी ने दी। डांगी सोमवार को गांव ढाणी गोपाल स्थित अमृत सरोवर पर अपनी फिल्म ‘पंखों से आगे’ की शूटिंग के मध्य निरीक्षण के लिए पहुंचे हुए थे। इसी दौरान उन्होंने बताया कि एचआईएफएफ 2026 को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में यह एक ऐतिहासिक कदम है।
उन्होंने बताया कि हरियाणा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का आयोजन सांझी संस्कृति फाउंडेशन, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरुक्षेत्र तथा रोके फाउंडेशन फॉर आर्ट, कल्चर एंड पीस, मोरक्को के सहयोग से किया जाएगा। इस संबंध में भारत और मोरक्को के बीच एक औपचारिक मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग (एमओयू) पर हस्ताक्षर भी किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
एमओयू के तहत रोके फाउंडेशन, मोरक्को की ओर से बद्र बेर्रादा (प्रेसिडेंट) और खदीजा एलमरबूघ प्रतिनिधि के रूप में एचआईएफएफ 2026 के लिए मोरक्कन सिनेमा प्रोग्राम का क्यूरेशन और समन्वय करेंगे। इस दौरान मोरक्कन फिल्मों की विशेष स्क्रीनिंग, फिल्म निर्माताओं और कलाकारों की सहभागिता, पैनल चर्चाएं, मास्टर क्लास और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आयोजित की जाएंगी।