फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   increased collector rates in Haryana were not uploaded on website

Haryana: बढ़े हुए कलेक्टर रेट वेबसाइट पर नहीं हुए अपलोड, फतेहाबाद-झज्जर में दूसरे दिन नहीं हो सकी रजिस्ट्रियां

Tue, 03 Dec 2024 12:56 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद/झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद/झज्जर (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 03 Dec 2024 12:56 PM IST
सार

फतेहाबाद में ई दिशा केंद्र में रजिस्ट्री करवाने आए नरेंद्र सिंह व दीपक कुमार ने बताया कि कल सोमवार को भी रजिस्ट्री करवाने आए थे, लेकिन तब इंटरनेट नहीं चलने के कारण काम नहीं हो सका।

विज्ञापन
increased collector rates in Haryana were not uploaded on website
फतेहाबाद ई-दिशा केंद्र - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के राजस्व विभाग की ओर से 1 दिसंबर से कलेक्टर रेट बढ़ाने के बाद से अभी तक रजिस्ट्री शुरू नहीं हो पाई है। बढ़े हुए कलेक्टर रेट का डाटा वेबसाइट पर अपलोड नहीं हो सका है। इस कारण मंगलवार को भी रजिस्ट्री शुरू नहीं हो पाई है। इससे पहले सोमवार को इंटरनेट नहीं चल पाने के कारण भी रजिस्ट्री नहीं हो पाई थी। हालांकि, तहसील कार्यालय के कर्मचारियों का कहना है कि दोपहर 2 बजे तक नए कलेक्टर रेट का डाटा वेबसाइट पर अपलोड कोने की उम्मीद है। उसके बाद रजिस्ट्री हो सकेगी।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार दोपहर 2:00 बजे के बाद डाटा अपलोड होने के बाद ही रजिस्टरी शुरू हो पाएगी। फतेहाबाद के ई दिशा केंद्र में तैनात ऑपरेटर देवीलाल ने बताया कि मंगलवार सुबह से अब तक 20   टोकन कट चुके हैं। जिन लोगों के टोकन कट चुके हैं, उनकी रजिस्ट्री दोपहर के बाद शुरू होने की संभावना है।
विज्ञापन




कल रजिस्ट्री नहीं हुई, इसलिए आज आए
ई दिशा केंद्र में रजिस्ट्री करवाने आए नरेंद्र सिंह व दीपक कुमार ने बताया कि कल सोमवार को भी रजिस्ट्री करवाने आए थे, लेकिन तब इंटरनेट नहीं चलने के कारण काम नहीं हो सका। अब सुबह 9 बजे ही पहुंच गए थे, लेकिन नए कलेक्टर रेट वेबसाइट पर अपलोड नहीं होने की बात कह कर अभी तक रजिस्ट्री प्रक्रिया चालू नहीं की गई है। उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा कि विभाग को तकनीकी व्यवस्थाओं को समय रहते पूरा करना चाहिए ताकि जनता को बेवजह परेशान न होना पड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन

झज्जर में बढ़े हुए कलेक्टर रेट वेबसाइट पर अपलोड नहीं होने से नहीं हुई रजिस्ट्री

झज्जर तहसील के कलेक्टर रेट बढ़ चुके हैं, लेकिन अब तक पोर्टल पर अपलोड नहीं हुए हैं, जिस कारण दूसरे दिन भी रजिस्ट्री नहीं हो सकी। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा और वापस लौटना पड़ा। यहां बता दे कि राजस्व विभाग की ओर से 1 दिसंबर से कलेक्टर रेट बढ़ाने के बाद से अभी तक रजिस्ट्री शुरू नहीं हो पाई है। झज्जर तहसील में. सोमवार को भी रेट पोर्टल पर अपलोड नहीं हुआ थे। ममंगलवार को भी यही हाल रहा।बढ़े हुए कलेक्टर रेट का डाटा वेबसाइट पर अपलोड नहीं हो सका है। इस कारण मंगलवार को भी रजिस्ट्री शुरू नहीं हो पाई है। लोगों को वापस जाना पड़ रहा हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed