फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   HSVP will demolish the illegally built park and grill with huts in Sector 3, time up to five

Fatehabad News: सेक्टर तीन में कोठियों के साथ अवैध रूप से बने पार्क और ग्रिल को तोड़ेगा एचएसवीपी, पांच तक का समय

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
HSVP will demolish the illegally built park and grill with huts in Sector 3, time up to five
फतेहाबाद के हुडा सेक्टर तीन में बनी कोठियां
फतेहाबाद। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण सेक्टर तीन और पार्ट दो के उन कोठी मालिकों के खिलाफ कार्रवाई करने जा रहा है, जिन्होंने अवैध रूप से रैंप और टॉय वॉल पार्क व ग्रिल आदि का निर्माण कर रखा है। एचएसवीपी हिसार के एस्टेट ऑफिसर की तरफ से इस संबंध में नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

इसके अलावा मुनादी भी करवाई गई है। इसमें स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि पांच फरवरी तक खुद हटा लें, इसके बाद प्राधिकरण की तरफ से खुद हटाने की कार्रवाई की जाएगी। इन्हें हटाने का खर्च भवन मालिक से वसूला जाएगा। प्राधिकरण के इस नोटिस के बाद भवन मालिकों में खलबली मची हुई है। वजह ये है कि अधिकतर ने रैंप के साथ टॉय वॉल पार्क और ग्रिल आदि का निर्माण कर रखा है। पिछले पांच से सात साल में ही सेक्टर तीन विकसित हुआ है।
विज्ञापन

900 प्लॉट अब भी खाली :
सेक्टर तीन में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के करीब डेढ़ हजार प्लॉट हैं। आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों का कहना है कि यहां पर 600 भवनों का निर्माण हो रखा है। इसके अलावा करीब 900 प्लॉट खाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भट्टू और टोहाना में भी होगी कार्रवाई :
एचएसवीपी के अधिकारियों का कहना है कि भवन के आगे अवैध रूप से बने पार्कों को लेकर सख्ती बरती जा रही है। इसको लेकर पहले चरण में फतेहाबाद में कार्रवाई शुरू की गई है। इसके बाद भट्टू, टोहाना व अन्य जगहों पर भी कार्रवाई शुरू होगी।


----------------------इस फैसले को लेकर बैठक बुलाई गई है। बैठक में इसको लेकर विचार-विमर्श किया जाएगा कि क्या रणनीति बनानी चाहिए। इस फैसले के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

- अशोक तनेजा, प्रधान, आरडब्ल्यूए सेक्टर तीन
अवैध रैंप, टॉय वॉल पार्क को हटवाने के लिए मुनादी करवाई गई है। यह फैसला उनके हित में ही है। मोड़ के दौरान काफी दिक्कत होती है। सभी से ये ही अपील है कि अगर अवैध रूप से निर्माण कर रखा है तो इसे हटा लें। - राजेश खोथ, एस्टेट ऑफिसर, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article