{"_id":"e09011e036a17f77cbb6cf7b623e3362","slug":"household-goods-on-the-street-found-innocent-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर पड़ा मिला घरेलू सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पर पड़ा मिला घरेलू सामान
फतेहाबाद/ अमर उजाला, ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2015 12:57 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
डेरा कैंटीन के सामने अनाजमंडी की जमीन में घरेलू सामान लावारिस हालात में पड़ा मिला है। सामान के मालिकों के बारे में कुछ पता नहीं चला।
यह सामान घोटड़ू के दो भाइयों का बताया गया है, लेकिन गांव के सरपंच के अनुसार, उनका परिवार काफी समय पहले गांव छोड़कर चला गया था।
मामले की सूचना पाते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। वहीं सवाल यह है कि आखिर अपने घर का पूरा सामान छोड़कर यह परिवार कहां चला गया है साथ ही इस मामले को कब्जे से जोड़कर भी देखा जा रहा है।
पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है तथा शुक्रवार देर शाम को पुलिस सामान को कब्जे में लेकर शहर थाने में ले जाने की तैयारी में जुटी हुई थी।
नेशनल हाईवे पर निर्माणाधीन अनाजमंडी की जमीन पर सुबह एक परिवार का घरेलू सामान बिखरा पड़ा था।
इस सामान में फ्रिज, कूलर, टीवी, बेड, दाने रखने की टंकी सहित घर में जो भी सामान चाहिए वह पूरा का पूरा सामान वहां पर बिखरा पड़ा था। सामान को देखकर लगता है कि सामान के ऑनर अच्छे घर से हैं।
विज्ञापन
लोगों ने सामान को देखकर इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर सिटी पुलिस मौके पर पहुंच गई।
जांच करने पर पुलिस ने मौके से राशन कार्ड व बैंक की कॉपियां बरामद की हैं। राशन कार्ड पर भूना के गांव घोटड़ू के पलविन्द्र व गुरमीत सिंह पुत्र बलबीर सिंह का नाम अंकित था।
विज्ञापन
पुलिस ने जब गांव घोटड़ू के सरपंच से दोनों के बारे में जानकारी हासिल की तो पता चला कि यह परिवार काफी दिनों से गांव छोड़कर चला गया है और फतेहाबाद में रह रहे हैं।
अब सवाल उठता है कि अगर परिवार गांव से आ गया था तो इतने दिन कहां रहा। यही नहीं अनाजमंडी के पास सामान क्यों छोड़ गया।
पुलिस इस मामले को संदिग्ध लेकर जांच में जुटी है। अभी तक सामान के मालिकों का कोई पता नहीं चल पाया था।
एसपी संगीता कालिया ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है लेकिन अभी तक सामान के मालिकों का पता नहीं चला है।