{"_id":"6883c6da44c2f4a2b70aba2f","slug":"house-tax-arrears-preparations-to-seal-two-petrol-pumps-and-four-liquor-shops-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-137489-2025-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: गृहकर बकाया, दो पेट्रेाल पंप 4 शराब ठेके सील करने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: गृहकर बकाया, दो पेट्रेाल पंप 4 शराब ठेके सील करने की तैयारी
Fri, 25 Jul 2025 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Fri, 25 Jul 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद में नगर परिषद प्रशासन द्वारा चस्पा किया गया नोटिसस्त्रोत नगर परिषद
फतेहाबाद। नगर परिषद गृहकर न भरने वाले कॉमर्शियल प्रॉपर्टी मालिकों पर सख्त कार्रवाई करने की तैयारी में है। नगर निकाय के निर्देश पर नगर परिषद प्रशासन ने शहर के दो पेट्रोल पंप और चार शराब ठेका संचालकों को प्रॉपर्टी सील करने का नोटिस जारी किया है। अगर 10 दिन में गृहकर नहीं भरा जाता है तो सील किया जाएगा। नगर परिषद ने ऐसे 12 पेट्रोल पंप और शराब ठेकों को चिह्नित किया था जिनका गृहकर बकाया है। नोटिस देने के बाद 6 भर चुके है लेकिन 6 ने नहीं भरा है।
नगर परिषद प्रशासन की तरफ से दो पेट्रोल पंपों जिसमें एक सिरसा रोड और एक हिसार रोड पर स्थित है। इनको गृहकर न भरने पर सील करने का नोटिस दिया है। करीब पांच लाख रुपये तक गृ़हकर बकाया है। इसके अलावा चार शराब ठेकों को नोटिस दिया गया है। नगर निकाय ने इन्हें विशेष तौर पर चिह्नित करने के निर्देश दिए थे। अधिकारियों की माने तो इन्हें पहले तीन बार नोटिस दिए जा चुके हैं।
-
1469 प्रॉपर्टी मालिकों को जारी हो चुका है नोटिस
नगर परिषद प्रशासन ने 1469 प्रॉपर्टी मालिकों को नोटिस भेजा है। ये ऐसे प्रॉपर्टी मालिक हैं जिनका गृहकर 50 हजार से ज्यादा बकाया है। इससे पहले नगर परिषद प्रशासन ने 200 टॉप डिफाल्टरों को नोटिस भेज चुका है। करीब 35 करोड़ रुपये गृहकर बकाया पड़ा है।
विज्ञापन
-
गृहकर भरने के लिए प्रॉपर्टी मालिकों को लगातार अपील की जा रही है। जिनका काफी ज्यादा बकाया है उन्हें नोटिस भी दिया जा रहा है। फिलहाल दो पेट्रोल पंप और चार शराब ठेकों को नोटिस दिया गया है। अगर नहीं भरते हैं तो सील किया जाएगा।
-गोबिंद, सचिव, नगर परिषद