{"_id":"69541d4f0d8ca0d4df0f15d4","slug":"high-speed-car-collides-with-kulan-chowk-two-people-seriously-injured-fatehabad-news-c-127-1-ftb1010-146158-2025-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: कुलां चौक से टकराई तेज रफ्तार कार, दो लोग गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: कुलां चौक से टकराई तेज रफ्तार कार, दो लोग गंभीर रूप से घायल
Wed, 31 Dec 2025 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Wed, 31 Dec 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
कुलां चौक पर हुए हादसे में क्षतिग्रस्त हुई कार। संवाद
- फोटो : बहराइच में दोपहर के समय छायी बदली व गुजरते लोग।
कुलां। सोमवार रात को तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर कुलां चौक से टकरा गईं। इस हादसे में कार सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि तीन लोगों को मामूली चोटें आई हैं। राहगीरों की मदद से घायलों को इलाज के लिए टोहाना के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार गांव दीवाना निवासी गुरजिंद्र सिंह व मंदीप सिंह सोमवार को अपनी बहन के घर टोहाना के गांव हिम्मतपुरा गए थे। रात करीब 9 बजे जीजा कुलवीर सिंह अपने दो साथियों को साथ कार में अपने सालों को गांव दीवाना छोड़ने आ रहे था। गांव कुलां पहुंचने पर सामने से वाहन की रोशनी पड़ने के कारण दिखाई न देने पर उनकी कार अनियंत्रित होकर सीधे चौक से टकरा गईं।
टक्कर इतनी तेज थी कि कार के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए और पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। हादसा देख आसपास के लोग व राहगीर एकत्रित हुए और कार सवार लोगों को किसी तरह बाहर निकाल कर एम्बुलेंस की मदद से टोहाना अस्पताल पहुंचाया। इस हादसे में कार चालक गुरजिंदर सिंह और मंदीप सिंह गंभीर रूप से चोटिल हो गए है।
विज्ञापन
हादसे में गुरजिंदर सिंह की टांग टूट गईं है, वहीं मंदीप सिंह की बाजू में फ्रेक्चर आया है। दोनों फिलहाल अस्पताल में उपचाराधीन है। इसके अलावा कार सवार कुलवीर सिंह और अन्य दो लोगों को मामूली चोटें आई है। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गईं है। वहीं चौक से कार टकराने की घटना कैमरे में कैद हुई है। इसमें तेज रफ्तार ऑल्टो कार सीधे चौक से टकराती नज़र आ रही है।