फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Hepatitis testing will now be conducted using TrueNat; 600 kits have been procured

Fatehabad News: अब ट्रूनेट से होगी हेपेटाइटिस की जांच, 600 किट मंगवाई 100 मिली

Tue, 06 Oct 2026 10:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 06 Oct 2026 10:53 PM IST
विज्ञापन
Hepatitis testing will now be conducted using TrueNat; 600 kits have been procured
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में ओपीडी के बाहर बैठे मरीज संवाद
फतेहाबाद। हेपेटाइटिस सी और बी बीमारी से ग्रस्त या फिर आशंकित मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। नागरिक अस्पताल में चार साल बाद एक बार फिर से हेपेटाइटिस सी और बी की जांच शुरू होने जा रही है। जिले को माइक्रोबायलॉजिस्ट मिलने के साथ-साथ ट्रूनेट सैंपल जांच किट मिल गई है।
विज्ञापन

ट्रूनेट मशीन ने होने से करीब चार माह से जांच बंद थी। विभाग ने 600 किट की डिमांड की थी फिलहाल 100 किट मिली है। इसमें 50 हेपेटाइटिस सी और 50 बी की शामिल हैं। अधिकारियों की अनुसार तो लैब तकनीशियन की ट्रेनिंग के बाद जांच शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

बीमारी को लेकर जिला रेड जोन में शामिल रह चुका है। जाखल, रतिया और टोहाना क्षेत्र से सबसे ज्यादा मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। इस साल जुलाई माह तक की रिपोर्ट के मुताबिक जिले में 7720 मरीज हेपेटाइटिस सी से ग्रस्त मिले हैं लेकिन बावजूद इसके जिले में जांच की सुविधा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ष 2022 से सैंपल दूसरे जिलों में भटक रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग ने टूनेट मशीन से हेपेटाइटिस सी और बी के जांच के निर्देश दिए लेकिन किट न होने के कारण जांच शुरू नहीं हो पाई थी।

-
नशे से भी फैला रहा हेपेटाइटिस सी
विशेषज्ञों का कहना है कि हेपेटाइटिस बीमारी कई कारणों से फैल रही है। हेपेटाइटिस व्यक्ति के खून के संपर्क में आने, सूई व सीरींज का दोबारा प्रयोग करने से भी हो सकता है। हालात ये है कि नशा करने वाले युवा भी बीमारी की चपेट में हैं। एक ही सीरींज के इस्तेमाल से हेपेटाइटिस सी की चपेट में आ रहे हैं। जिले में एक ही सीरीज से नशा लेने वाले 582 मरीज रजिस्टर्ड हैं। जांच के दौरान 287 मरीज हेपेटाइटिस सी से ग्रस्त मिले हैं।
-

जिले में हेपेटाइटिस सी की स्थिति
जिले में अब तक लिए गए सैंपल - 9970 मरीज
पॉजिटिव मिलने के बाद शुरू हुआ उपचार - 7720 मरीज
उपचार पूरा हुआ - 7320 मरीज
उपचार चल रहा : 400
-
हेपेटाइटिस बी

जिले में मरीजों का उपचार शुरू हुआ : 611
उपचार पूरा हुआ = 550 मरीज
उपचार चल रहा - 65
-

ऐसे फैलता है हेपेटाइटिस सी
हेपेटाइटिस व्यक्ति के खून के संपर्क में आने से हेपेटाइटिस सी हो सकता है।
सूई व सीरींज का दोबारा प्रयोग करने से
पहले से प्रयोग की गई सूई द्वारा टैटू बनाया जाए और नाक या कान में छेद किया जाए।
किसी दूसरे व्यक्ति का ब्लेड, टूथब्रूथ का प्रयोग करने से
असुरक्षित यौन संबंधों द्वारा हेपेटाइटिस सी फैलने की संभावना रहती है।
-------
हेपेटाइटिस सी के ये सामान्य लक्षण
बुखार
हमेशा थकान महसूस करना
भूख न लगना
मतली या उल्टी होना
पेट में दर्द
पेशाब गाढ़े रंग का आना
मिट्टी के रंग जैसा मल आना
जोड़ों या मांसपेशियों में दर्द होना
त्वचा या आंखों में पीलापन होना
-
जिले में जल्द हेपेटाइटिस सी और बी की जांच शुरू हो जाएगी। जांच किट आ चुकी है। एलटी की ट्रेनिंग के बाद सैंपल प्रक्रिया शुरू होगी।
-डॉ. मनीष टुटेजा, विशेषज्ञ, नागरिक अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed