फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Heavy vehicles will have to be driven on the left side on National and State Highways

नेशनल व स्टेट हाईवे पर बायीं तरफ चलाने होंगे भारी वाहन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Apr 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Heavy vehicles will have to be driven on the left side on National and State Highways
नेशनल व स्टेट हाईवे पर बायीं तरफ चलाने होंगे भारी वाहन
विज्ञापन

एसपी सुरेंद्र भोरिया ने दिए निगरानी के आदेश, नहीं माने तो कटेगा चालान
फोटो 11
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहाबाद। प्रदेश सरकार के निर्णय के अनुसार जिले में भी नेशनल व स्टेट हाईवे पर भारी वाहनों को बायीं तरफ चलाना होगा। अगर वाहनचालकों ने ऐसा नहीं किया तो उन्हें चालान भुगतना पड़ेगा। इन आदेशों की पालना के लिए एसपी सुरेंद्र भोरिया ने भी पुलिसकर्मियों को हिदायत जारी कर दी है। उन्होंने नेशनल व स्टेट हाईवे पर निगरानी करते हुए भारी वाहनों को बायीं तरफ चलाना सुनिश्चित करने को कहा है।

एसपी सुरेंद्र भोरिया ने बताया कि सड़कों पर ट्रकों व अन्य भारी वाहनों द्वारा बार-बार लेन बदलने, सड़क के बीचोंबीच चलने और कहीं भी पर वाहन खड़ा कर देने की वजह से आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं। ऐसे में सरकार ने इन हादसों को रोकने के लिए भारी वाहनों को बायीं ओर चलने के आदेश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि इन आदेशों को लेकर भारी वाहनों के चालकों को जागरूक भी किया जा रहा है। फिर भी कोई वाहन चालक अवहेलना करता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। एसपी ने कहा कि बढ़ते सड़क हादसों को रोकने के लिए यातायात नियमों की पालना बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed