{"_id":"69e90e82b2c445bee80e81a2","slug":"health-certificates-for-amarnath-yatra-are-available-only-two-days-a-week-leading-to-huge-crowds-fatehabad-news-c-127-1-ftb1001-152457-2026-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: अमरनाथ यात्रा के लिए स्वास्थ्य प्रमाण पत्र सप्ताह में केवल दो दिन, उमड़ रही भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: अमरनाथ यात्रा के लिए स्वास्थ्य प्रमाण पत्र सप्ताह में केवल दो दिन, उमड़ रही भीड़
Wed, 22 Apr 2026 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Wed, 22 Apr 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
शहर के नागरिक अस्पताल में अमरनाथ यात्रा के लिए मेडिकल के लिए पहुंचे नागरिक।
फतेहाबाद। बाबा बर्फानी के दर्शनों की चाहत रखने वाले श्रद्धालुओं के लिए अमरनाथ यात्रा को लेकर शहर नागरिक अस्पताल में 9 तारीख से यात्रियों के स्वास्थ्य प्रमाण पत्र बनाने की प्रक्रिया जारी है। अस्पताल में हड्डी रोग विशेषज्ञ के छुट्टी पर होने के चलते स्वास्थ्य विभाग को वैकल्पिक व्यवस्था करनी पड़ रही है। यात्रियों की सुविधा के लिए अब हिसार और सिरसा से चिकित्सकों को सप्ताह में दो दिन बुलाकर मेडिकल करवाए जा रहे हैं।
अमरनाथ यात्रा के लिए अनिवार्य स्वास्थ्य जांच में हड्डी रोग विशेषज्ञ की रिपोर्ट अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। नागरिक अस्पताल में इस विशेषज्ञ के उपलब्ध न होने से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने हिसार और सिरसा के नागरिक अस्पतालों से चिकित्सक आकर यहां के श्रद्धालुओं की जांच कर रहे हैं।
150 श्रद्धालु अब तक अपना मेडिकल चेकअप करवा चुके
अस्पताल प्रशासन के अनुसार, मेडिकल जांच के लिए सप्ताह में केवल बुधवार और वीरवार का दिन निर्धारित किया गया है। निर्धारित दिन कम होने और यात्रियों की संख्या अधिक होने के कारण अस्पताल में भीड़ बढ़ रही है। इस वर्ष अमरनाथ यात्रा को लेकर लोगों में पिछले साल के मुकाबले कहीं अधिक उत्साह नजर आ रहा है। जिले के करीब 150 श्रद्धालु अब तक अपना मेडिकल चेकअप करवा चुके हैं। वहीं पिछले साल जिले से लगभग 100 यात्री ही अमरनाथ यात्रा पर गए थे। पंजीकरण की प्रक्रिया अभी जारी है, जिसे देखते हुए इस बार यात्रियों की संख्या में भारी बढ़ोतरी की उम्मीद है।
विज्ञापन
सुबह से ही मेडिकल के लिए पहुंचे श्रद्धालु
नागरिक अस्पताल में सुबह 9 बजे से ही रजिस्ट्रेशन काउंटर और ओपीडी पर श्रद्धालु पहुंचने शुरू हो गए। स्वास्थ्य विभाग की ओर से फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में ही मेडिकल जांच की जारी है। ऐसे में फतेहाबाद के अलावा रतिया, भूना, टोहाना, जाखल और भट्टूकलां के नागरिकों को यहां पहुंचना पड़ रहा है।
श्रद्धालुओं के मेडिकल के लिए सिरसा और हिसार से चिकित्सकों का समन्वय किया गया है ताकि मेडिकल सर्टिफिकेट की प्रक्रिया सुचारु रूप से चलती रहे। श्रद्धालुओं से अपील है कि वे निर्धारित समय पर अस्पताल पहुंचे।
-डॉ.बुधराम, सीएमओ नागरिक अस्पताल, फतेहाबाद।