{"_id":"65edce65b4968857600d6d54","slug":"haryana-tanker-filled-with-crude-oil-overturned-collided-with-a-tree-and-got-damaged-2024-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: कच्चे तेल से भरा टैंकर पलटा, पेड़ से टकराकर हुआ क्षतिग्रस्त, दो घंटे बाद निकाला गया शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: कच्चे तेल से भरा टैंकर पलटा, पेड़ से टकराकर हुआ क्षतिग्रस्त, दो घंटे बाद निकाला गया शव
Sun, 10 Mar 2024 08:44 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sun, 10 Mar 2024 08:44 PM IST
सार
हादसे में टैंकर सवार एक युवक घायल है। टैंकर मथुरा से बठिंडा रिफाइनरी में जा रहा था।
विज्ञापन
पलटा कैंटर।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के फतेहाबाद के गांव बहबलपुर के पास रविवार शाम को कच्चे तेल से भरा टैंकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। हादसे में केबिन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। टैंकर में चालक को मौके पर बाहर निकाल लिया गया लेकिन परिचालक को बाहर निकालने में दो घंटे का समय लग गया।
विज्ञापन
टैंकर के केबिन को क्रेन की मदद से तोड़ा गया और उसमें सवार दूसरे व्यक्ति को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घायल चालक की पहचान मथुरा निवासी करतार सिंह के रूप में हुई है। जबकि मृतक की पहचान मथुरा निवासी मोनू शर्मा बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
वहीं घटना के बाद सदर थाना पुलिस टीम और दमकल विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और केबिन में फंसे लोगों को बाहर निकालने का काम शुरू किया गया। हादसा इतना भयानक था कि मौके पर मौजूद करीब चार से पांच पेड़ टूट गए। हादसे का कारण मौके के हालात के अनुसार टैंकर की स्पीड ज्यादा होना बताया जा रहा है।
मामले के मुताबिक मथुरा निवासी करतार सिंह टैंकर में कच्चा तेल लेकर अपने साथी के साथ पंजाब की बठिंडा रिफाइनरी के लिए निकला था। गांव बहबलपुर के पास पहुंचकर टैंकर अचानक अनियंत्रित होकर सड़क के नीचे पलट गया। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद डायल 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची और किसी तरीके से पेड़ की टहनियों को काटकर एक को बाहर निकाला गया और उसे नागरिक अस्पताल में पहुंचाया गया। जिसकी पहचान करतार सिंह के रूप में हुई।
वहीं मौके पर मौजूद लोगों को आशंका हुई कि कैबिन में दो से तीन लोग और फंसे हो सकते हैं। इसके बाद में पुलिस उनकी तलाश में जुट गई लेकिन केबिन इतनी बुरी तरह क्षतिग्रस्त था कि उसमें फंसे लोगों को देख पाना मुश्किल हो रहा था। मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची। ताकि तेल के चलते कोई आग लगने का हादसा न हो सके।
जिसके बाद दमकल कर्मियों द्वारा वहां पर फॉर्म और केमिकल का छिड़काव किया गया। इसके बाद टैंकर को सीधा करने के लिए क्रेन को बुलाया गया। क्रेन की मदद से कैबिन तोड़ा गया तो उसमें से एक व्यक्ति का शव मिला।
बठिंडा को जाने वाले अधिकतर टैंकर फतेहाबाद से हांसपुर के रास्ते जाते हैं। जबकि इस मार्ग की चौड़ाई कम है। यहां पहले भी हादसे हो चुके है। गनीमत ये भी रही कि टैंकर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलटा और वहीं पर टैंकर से तेल गड्ढों में भर गया। अगर सड़क पर तेल गिरता तो बड़ा हादसा होने की आशंका भी रहती।
गांव बहबलपुर के पास टैंकर का हादसा हुआ है। इसमें सवार एक व्यक्ति को मौके पर सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था जबकि दूसरे को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। जिसकी हालत गंभीर थी और उसे नागरिक अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। - इंस्पेक्टर सुरेंद्रा, सदर थाना प्रभारी