फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Harshita won bronze in National Power Lifting Championship

नेशनल पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में हर्षिता ने जीता कांस्य

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Dec 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
Harshita won bronze in National Power Lifting Championship
नेशनल पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में कांस्य पदक विजेता का स्वागत करते शहरवासी। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। छोटी कद-काठी देखकर जिस लड़की को लोग ताने मारते थे, उसने अब नेशनल चैंपियनशिप में अपना दमखम दिखाया है। गुजरात के सूरत में संपन्न हुई नेशनल पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में फतेहाबाद की बेटी हर्षिता ने कांस्य पदक जीता है। भारत सरकार द्वारा अधिकृत नेशनल स्पोर्ट्स फेडरेशन द्वारा करवाई गई इस चैंपियनशिप में हर्षिता ने अपने भार 47 किलोग्राम से तीन गुना 160 किलोग्राम वजन उठाकर यह उपलब्धि हासिल की।
विज्ञापन

हर्षिता के फतेहाबाद पहुंचने पर सामाजिक संस्था जिंदगी के आह्वान पर विभिन्न संगठनों के सदस्यों ने हरदीप सिंह के नेतृत्व में लोक निर्माण विश्राम गृह में नागरिक अभिनंदन किया। ममता रानी ने हर्षिता को तिलक लगाया तो दादा मदनलाल रोहिला ने माला पहनाई। मीडिया से बातचीत में हर्षिता ने अपनी सफलता का श्रेय परिवार से मिले प्रोत्साहन व कोच अजय ठाकुर के मार्गदर्शन को दिया। उन्होंने बताया कि उसकी छोटी कद-काठी की वजह से सभी उसे ताने मारते थे कि वह किसी क्षेत्र में आगे नहीं बढ़ सकती। जब उसने पावर लिफ्टिंग के क्षेत्र में किस्मत आजमाने की सोची तो यहां भी सभी ने उसका मजाक बनाया, लेकिन उसने हार नहीं मानी। कई नौकरियों को छोड़कर उसने अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करते हुए मेहनत जारी रखी। उसकी मेहनत रंग लाई और स्टेट लेवल चैंपियनशिप 2019 में प्रथम स्थान हासिल कर नेशनल चैंपियनशिप में स्थान पक्का किया।
विज्ञापन

इस मौके पर रणधीर डबास, भारत रावत, राजेंद्र प्रसाद, जितेंद्र भदोरिया, मुकेश सोनी, गुलशन रहेजा, मुकेश भदरेचा, बलजीत माजरा, हरजिंद्र सिंह, अनिल कंबोज, मुकेश नारंग, पंजाब सिंह, नरेश रोहिला, राम अवतार, मनोज रोहिला सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

15 राज्यों की प्रतिभागियों को पीछे छोड़ा
हर्षिता ने बताया कि गुजरात के सूरत में हुई प्रतियोगिता में उसने करीब 15 राज्यों की प्रतिभागियों को पीछे छोड़ते हुए कांस्य पदक हासिल किया है। इस पदक के बलबुते अब उसे अगले वर्ष मार्च में नेपाल में होने वाली एशियन चैंपियनशिप में खेलने का अवसर मिलेगा। अब उसका लक्ष्य एशियन चैंपियनशिप में भी जीत दर्ज कर विश्व चैंपियनशिप में फतेह हासिल करना है। जिंदगी संस्था के अध्यक्ष हरदीप सिंह ने कहा कि हर्षिता की उपलब्धि ने एक बार फिर साबित किया कि यदि बेटियों को उनकी प्रतिभानुसार प्रोत्साहित करें तो वह बड़े से बड़ा लक्ष्य हासिल करने का मादा रखती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed