फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Had asked for MTP kit for female friend, operator had also told the method of taking the medicine

Fatehabad News: महिला मित्र के लिए मांगी थी एमटीपी किट, संचालक ने दवा लेने का तरीका भी बताया था

Thu, 15 May 2025 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 15 May 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
Had asked for MTP kit for female friend, operator had also told the method of taking the medicine
फतेहाबाद। सदर पुलिस ने स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी डॉ. निरपाल चंद की शिकायत पर गांव अहरवां में स्थित मेडिकल संचालक संगत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यह कार्रवाई अवैध रूप से एमटीपी किट बेचने के मामले में की गई है।
विज्ञापन

शिकायत के अनुसार सिविल सर्जन द्वारा गठित टीम ने डिकोय मरीज संगत मेडिकोज पर भेजा था। डिकोय मरीज ने मेडिकल संचालक से ये कहकर एमटीपी किट (मेडिकल टर्मिनेशन ऑफ प्रेग्नेंसी किट) मांगी थी कि उसकी महिला मित्र गर्भवती है। इस पर मेडिकल संचालक ने एक हजार रुपये में डिकोय को दुकान में रखी एमटीपी किट लाकर दे दी।
विज्ञापन

डिकोय मरीज ने मेडिकल संचालक को ऑनलाइन पेमेंट भी की थी। इस दौरान टीम ने इशारा मिलते ही कार्रवाई करते हुए किट बरामद करके दुकान सील कर दी। शिकायत के अनुसार मेडिकल संचालक ने डिकोय मरीज को दवा लेने की विधि भी बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
दुकान के बंद मिले कैमरे
एमटीपी किट को लेकर सिविल सर्जन कार्यालय की तरफ से बनाई गई टीम में नोडल अधिकारी डॉ. निरपाल चंद, ड्रग कंट्रोल ऑफिसर धीरज, मेडिकल ऑफिसर डॉ. नवजोत शामिल रहे। टीम ने इस दौरान मेडिकोज का निरीक्षण भी किया। निरीक्षण के दौरान टीम को दुकान पर लगे कैमरे भी बंद मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed