फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Group of monkeys attacked in Fatehabad, Woman jumped from roof to save her life, both legs broken

Fatehabad: बंदरों के झुंड ने किया हमला; जान बचाने के लिए छत से कूदी महिला, दोनों टांगे टूटी

Mon, 19 Feb 2024 03:16 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Mon, 19 Feb 2024 03:16 PM IST
सार

मकान मालिक दुर्गा रानी और आशीष ने बताया कि रविवार देर शाम को उनके किराए पर रहने वाली आशु नामक महिला पर बंदरों के झुंड ने हमला कर दिया और महिला ने डर के मारे घर की छत से छलांग लगा दी। इसके बाद महिला की दोनों पैर टूट गए हैं और अब उसका इलाज हिसार के निजी अस्पताल में चल रहा है।

विज्ञापन
Group of monkeys attacked in Fatehabad, Woman jumped from roof to save her life, both legs broken
पीड़ित महिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फतेहाबाद के शिव चौक इलाके में बंदरों के झुंड में एक महिला पर हमला कर दिया। डर के चलते महिला घर की छत से कूद गई और महिला की दोनों टांगें टूट गई है। महिला को गंभीर हालत में फतेहाबाद के निजी अस्पताल ले जाया गया यहां से हिसार रेफर किया गया है। डॉक्टर यहां पर ऑपरेशन करेंगे। इसी समस्या को लेकर फतेहाबाद की शिव चौक क्षेत्र के मोहल्ला निवासी नगर परिषद पहुंचे और नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी राजेंद्र सोनी से बंदर पकडऩे की गुहार लगाई।

विज्ञापन


मोहल्ला वासियों का कहना था कि वह बंदरों से पिछले कई महीनो से प्रताडि़त हैं, बंदरों के झुंड अक्सर महिलाओं और बच्चों को अपना निशाना बनाते हैं। इसके बाद नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी ने मोहल्ला वासियों को आश्वासन दिया कि वह एक सप्ताह में बंदर पकडऩे का टेंडर लगाकर मंदिर पकडऩे की कार्यवाही शुरू कर देंगे।
विज्ञापन


मकान मालिक दुर्गा रानी और आशीष ने बताया कि रविवार देर शाम को उनके किराए पर रहने वाली आशु नामक महिला पर बंदरों के झुंड ने हमला कर दिया और महिला ने डर के मारे घर की छत से छलांग लगा दी। इसके बाद महिला की दोनों पैर टूट गए हैं और अब उसका इलाज हिसार के निजी अस्पताल में चल रहा है। उन्होंने बताया कि पूरा मोहल्ला बंदरो के आतंक से दुखी है और कई महीनो से नगर परिषद के अधिकारियों और अपने वार्ड पार्षद से गुहार लगा रहा है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

खेत में शीशम काटने से रोकने पर महिला महाविद्यालय के प्रिंसिपल के साथ मारपीट

फतेहाबाद में राजकीय महिला महाविद्यालय भोडिय़ा खेड़ा के प्रिंसिपल राजेश मेहता के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। प्रिंसिपल ढाणी टालीवाली में ग्राम संरक्षक के तौर पर निरीक्षण करने के लिए गए थे। यहां पर खुद के ही खेत में शीशम का पेड़ काट रहे लोगों को रोका तो उन्होंने मारपीट कर दी। घायल राजेश मेहता को फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।

मामले के मुताबिक नागरिक अस्पताल में उपचारधीन प्रिंसिपल राजेश मेहता ने बताया कि सरकार की तरफ से उन्हें ढाणी टाली वाली में ग्राम संरक्षक नियुक्त किया हुआ है। जिसकी हर तीन माह बाद रिपोर्ट देनी होती है। सोमवार दोपहर को वह ग्राम संरक्षक के तौर पर ढाणी टाली वाली में निरीक्षण करने के लिए गए थे। निरीक्षण के दौरान उन्हीं के खेत में एक व्यक्ति शीशम का पेड़ काट रहा था। जब उन्होंने उसे रोका तो उसने कहा कि जीत सिंह उसे पेड़ काटने के लिए भेजा है। इसके बाद आरोपी जीत सिंह परिवार के साथ मौके पर आ गया। आरोपी जीत सिंह ने चार से पांच लोगों के साथ मिलकर मारपीट की। आरोपियों ने सिर पर भी चोटें मारी। फिलहाल मामले की शिकायत पुलिस को भी दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed