फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Geeta Khattak will participate in the national chess competition being held in Goa.

Fatehabad News: गीता खटक गोवा में हो रही राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता में लेंगी भाग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Feb 2024 11:32 PM IST
विज्ञापन
Geeta Khattak will participate in the national chess competition being held in Goa.
गीता खटक।
फतेहाबाद। केंद्रीय सिविल सेवा सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा बोर्ड नई दिल्ली द्वारा गोवा में होने वाली अखिल भारतीय सिविल सेवा की शतरंज प्रतियोगिता में फतेहाबाद की एकमात्र खिलाड़ी गीता खटक भाग लेंगी। अखिल भारतीय सिविल सेवा की शतरंज प्रतियोगिता 19 फरवरी से 24 फरवरी तक गोवा में होगी। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मताना में टीजीटी अंग्रेजी के पद पर कार्यरत गीता खटक साउथ गोवा के नवेलीम साइसेटे स्थित मनोहर पार्रिकर इंडोर स्टेडियम में होने वाली प्रतियोगिता में हरियाणा का प्रतिनिधित्व करेंगी। उल्लेखनीय है कि इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए राज्य के खिलाड़ियों का चयन ट्रायल 10 नवंबर 2023 को कर्ण स्टेडियम करनाल में किया गया था।
विज्ञापन


गीता खटक के राष्ट्रीय प्रतियोगिता में चयनित होने पर उपायुक्त अजय सिंह तोमर, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी वेद दहिया, प्रिंसिपल सरिता रानी गेरा, मांगेराम, अनिता, गोवर्धन शास्त्री, रौनक, कृष्ण धींगड़ा, रमन बजाज, डॉ. रवि राणा, प्रतिभा अकेडमी के संचालक प्रमोद खरबास सहित जिले के गणमान्य लोगों ने प्रसन्नता जाहिर की है। सभी ने उम्मीद जताई है कि इस प्रतियोगिता में गीता खटक अच्छा प्रदर्शन करेगी और जिले व प्रदेश का नाम रोशन करेंगी।
विज्ञापन

कोच प्रमोद खरबास ने बताया कि इस शतरंज प्रतियोगिता के लिए हरियाणा प्रदेश से छह महिलाएं चुनी गई है, जिसमें गीता खटक शामिल है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी गीता खटक वर्ष 2023 में उड़ीसा के भुवनेश्वर में हुई शतरंज प्रतियोगिता में भाग लेकर हरियाणा का प्रतिनिधित्व किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed