{"_id":"68f27d51b0a2f159cd0de2a3","slug":"gangs-of-fraudsters-are-active-on-social-media-platforms-be-cautious-fatehabad-news-c-127-1-ftb1010-142262-2025-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर ठग गिरोह सक्रिय, रहें सावधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर ठग गिरोह सक्रिय, रहें सावधान
विज्ञापन
फतेहाबाद । पुलिस अधीक्षक (एसपी) सिद्धांत जैन ने इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर बढ़ रहे फेक बिजनेस पेज व ब्रांड प्रमोशन स्कैम को लेकर नागरिकों को सतर्क करते हुए एडवाइजरी जारी की है। उन्होंने बताया कि हाल के दिनों में कई युवा, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और छोटे व्यापारी इन ऑनलाइन ठगों के निशाने पर आए हैं जो नकली कंपनियों और फर्जी ब्रांड नामों से प्रमोशन ऑफर देकर आर्थिक ठगी कर रहे हैं।
एसपीने कहा कि फेक ठग इंस्टाग्राम, फेसबुक या अन्य प्लेटफार्म पर किसी नामी ब्रांड के नाम से पेज बनाकर लोगों को पेड प्रमोशन,ब्रांड कोलैबोरेशन या सप्लायर पार्टनरशिप के नाम पर लुभाते हैं। ये अकाउंट देखने में असली जैसे लगते हैं। जिन पर ब्रांड लोगो, प्रोफेशनल पोस्ट और हजारों फॉलोअर्स होते हैं। इसके बाद ये ठग लोगों को फर्जी एग्रीमेंट, ऑफर लेटर या लिंक भेजते हैं।
जैसे ही यूजर लिंक या फेक ऐप डाउनलोड करता है, ठग उसके बैंक अकाउंट, कार्ड डिटेल या सोशल मीडिया एक्सेस चुरा लेते हैं। कई बार ये रजिस्ट्रेशन फीस, ब्रांड टैक्स या गिफ्ट चार्ज के नाम पर पैसे मंगवाते हैं और फिर संपर्क तोड़ देते हैं।