फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   FRAUD ration card in haryana, 6 lakhs FRAUD ration card, said kamboj in fatehabad

प्रदेश में मिले छह लाख जाली राशन कार्ड : कंबोज

Thu, 16 Jun 2016 01:13 AM IST
फतेहादबाद ब्यूरो/ अमर उजाला
फतेहादबाद ब्यूरो/ अमर उजाला Updated Thu, 16 Jun 2016 01:13 AM IST
विज्ञापन
FRAUD ration card in haryana, 6 lakhs FRAUD ration card, said kamboj in fatehabad
प्रेस वार्ता के दौरान बोलते मत्री कांबोजद। - फोटो : amar ujala
प्रदेश में 87 प्रतिशत तक राशनकार्ड डिजिटल हो चुके हैं। इस प्रक्रिया के तहत विभाग को छह लाख जाली राशन कार्ड मिले हैं, जिन्हें पूर्णरूप से अस्वीकृत कर दिया गया है। इससे विभाग को सालाना 113 करोड़ रुपये की बचत होगी। यह खुलासा प्रदेश के खाद्य आपूर्ति राज्यमंत्री कर्णदेव कंबोज ने किया। बुधवार को फतेहाबाद के लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में पत्रकारों से बातचीत में कंबोज ने बताया कि एक नवंबर को खाद्य आपूर्ति विभाग पूर्णरूप से ऑनलाइन हो जाएगा और विभाग ने राशन कार्डों का डिजीटाइजेशन होगा।
विज्ञापन



  मंत्री कंबोज ने कहा कि एक नवंबर से गोदाम से डिपो होल्डर तक राशन की गाड़ी निकलने पर संबंधित उपभोक्ताओं को उनके मोबाइल पर मैसेज से जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा गोदाम से डिपो होल्डर तक राशन ले जाने वाली गाड़ी का रंग भी अलग प्रकार का निर्धारित करने की योजना तैयार की है।
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि डिपोधारक भी राशन मिलने के बाद मैसेज से अपने उपभोक्ताओं को राशन मिलने और वितरण की जानकारी उनके मोबाइल पर उपलब्ध करवाएंगे। यह सिस्टम भी जल्द लागू किया जाएगा। उपभोक्ताओं के बायो-मैट्रिक हाजिरी लगाने के बाद उसका पूर्ण विवरण कंप्यूटर पर दिखाई देगा। कर्णदेव कंबोज ने बताया कि इस साल के आखिर तक प्रदेश को पूर्णरूप से केरोसिन मुक्त प्रदेश बनाने का लक्ष्य रखा गया है। पांच लाख उपभोक्ताओं को एलपीजी सिलेंडर उपलब्ध करवा दिए गए हैं और जल्द ही छह लाख और उपभोक्ताओं को यह सुविधा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य मंत्री ने किसानों से आह्वान किया कि वे दलहन की खेती करें ताकि दालों को बाहर से सप्लाई न करवाना पड़े। एक सवाल के जवाब में राज्य मंत्री कंबोज ने आरक्षण आंदोलन में दोनों विपक्षी दलों के रुख की निंदा करते हुए कहा कि पूर्व में आंदोलन की आड़ में हुई हिंसा इन दलों के अब खुलकर आए रुख से पता लग रही है। इस अवसर पर  मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार जगदीश चोपड़ा, चेयरपर्सन सुनीता दुग्गल, जिला प्रधान वेद फुलां, पूर्व विधायक स्वतंत्र बाला चौधरी, रमेश मेहता, प्रवीण जोड़ा, राजेंद्र बीडीपीओ, डॉ. विरेंद्र सिवाच व अन्य मौजूद रहे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed